फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में अचानक बजे फायर अलार्म ने उड़ाए यात्रियों के होश, वजह जानकर सबने पकड़ा सिर

Mon, 31 Aug 2026 05:17 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक ट्रेन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रात के सफर के दौरान अचानक फायर अलार्म बजने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। अलार्म की आवाज सुनते ही लोग घबरा गए और ट्रेन में हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि, जांच के बाद सामने आई वजह ने सभी को हैरान कर दिया। जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन
ट्रेन में अचानक बजा फायर अलार्म - फोटो : @tavishverse
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चलती ट्रेन में अचानक बजा फायर अलार्म: ट्रेन में सफर के दौरान यात्री किसी भी आपात स्थिति को लेकर सतर्क रहते हैं। ऐसे में जब चलती ट्रेन में अचानक फायर अलार्म बज जाए तो क्या होगा? हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रेन का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें रात के सफर के दौरान अचानक फायर अलार्म बजने से अफरातफरी मच गई, लेकिन बाद में मामला कुछ और ही निकला।

विज्ञापन



नेपाल में आई बाढ़ के बीच रिहायशी इलाके में पहुंचा विशालकाय अजगर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो: ढाई साल के बेटे के लिए मां बना पिता, इस शख्स की कहानी दिल छू लेगी

 

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि फायर अलार्म बजते ही यात्री अपनी-अपनी बर्थ से निकलकर बाहर की ओर भागने लगे। ट्रेन में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि, बाद में पता चला कि यह पूरा हंगामा किसी बड़ी दुर्घटना की वजह से नहीं, बल्कि एक छोटे से चूहे के कारण हुआ था। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक सप्लाई में एक चूहा फंसकर मर गया था। इसके कारण हुई चिंगारी से ट्रेन के फायर अलार्म एक्टिवेट हो गए और यात्रियों में दहशत फैल गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है।

 

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- ट्रेन में फायर अलार्म बजने लगा। एक लड़की सो रही थी, लोगों ने उठाकर बोला चलो जल्दी आग लग गई है। ट्रेन रोक भी दी गई थी। वहीं वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- फायर अलार्म बजा यही बड़ी बात है। दूसरे यूजर ने लिखा- वीडियो बनाने वाले कभी नहीं मरते हैं।



बता दें कि, ट्रेन में फायर अलार्म किसी संभावित आग या धुएं का संकेत मिलने पर बज सकता है। कोच में लगे फायर डिटेक्शन सेंसर धुआं या तापमान में असामान्य बदलाव महसूस करते हैं, जिसके बाद अलार्म सक्रिय हो जाता है। इसके अलावा कुछ परिस्थितियों में मैनुअल तरीके से भी इमरजेंसी अलार्म सक्रिय किया जा सकता है।


2017 से गुल्लक में पैसे जोड़कर क्या मिला? वीडियो देख लड़की की हो रही जमकर तारीफ

 

फायर अलार्म का मकसद यात्रियों और ट्रेन स्टाफ को खतरे के प्रति तुरंत सतर्क करना होता है, ताकि समय रहते स्थिति की जांच की जा सके और जरूरत पड़ने पर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। हालांकि, हर बार अलार्म बजने का मतलब आग लगना ही नहीं होता। तकनीकी खराबी, सेंसर की गड़बड़ी या किसी बाहरी कारण से भी अलार्म सक्रिय हो सकता है। इसलिए अलार्म बजने पर घबराने के बजाय रेलवे स्टाफ के निर्देशों का पालन करना जरूरी होता है।


पहली बार समुद्र देख बुजुर्ग नहीं रोक पाए अपने आंसू, हाथ जोड़कर किया प्रणाम, वीडियो देख भावुक हुए लोग

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें