पिता ने ट्रिक से निकाली बच्चे की दांत
- फोटो : इंस्टाग्राम @hanumanuthakur
आज की जनरेशन Gen Z की है। यह बच्चे आत्मविश्वास से भरे होते हैं। इन्हें टेक्नॉलॉजी का भी बखूबी ज्ञान होता है। बच्चे किसी भी टास्क को पूरा करने का भी हुनर रखते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया के इस जमाने में हमारे सामने कई बार ऐसे वीडियोज भी आ जाते हैं, जिसे देखकर हमें हंसी तो आती ही है, लेकिन साथ ही हम भावुक भी हो जाते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक छोटा सा बच्चा अपने पिता से बेहतरीन तरीके से दांत निकलवाता है। हालांकि, इस दौरान वह रोता भी है, लेकिन रोते-रोते वह जो बोलता है, वह सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत रहा है और हर कोई उसकी तारीफ भी कर रहा है। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पिता ने अपने बेटे का दूध का दांत निकालने के लिए एक पुरानी ट्रिक अपनाई। वीडियो की शुरुआत में ही बच्चा काफी रो रहा है और घबराया हुआ नजर आता है। उसका चेहरा देखकर लगता है कि वह इस ट्रिक के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं था। लेकिन उसके पिता बड़ी चालाकी से धागे को बच्चे के हिलते हुए दांत में फंसा देते हैं और ध्यान भटकाने की कोशिश करने लगते हैं।
पिता ने ट्रिक ने निकाला बच्चे का दांत
वीडियो में आगे यह साफ दिखाया गया है कि बच्चा और रुआसा हो जाता है और इस ट्रिक का आभास भी हो जाता है। बच्चा डर के मारे बार-बार रोने लगता है, लेकिन पिता गिनती शुरू करते हैं, 'वन... टू... थ्री और झटके में दांत बाहर आ जाता है। दांत बाहर आते ही बच्चा पूरी तरह से हैरान रह जाता है। हालांकि, थोड़ी देर बाद उसे यह महसूस होता है कि उसका दांत बिना किसी दर्द के बाहर आ गया है तो वह कॉन्फिडेंस में चिल्लाने लगा और कहना लगा कि 'मैं स्ट्रॉन्ग बॉय हूं! मैं फौजी का बेटा हूं! मुझे कोई दर्द नहीं होता।' हालांकि, इसके बाद भी बच्चा लगातार रोए ही जा रहा है।
लोगों ने दीं दिलचस्प प्रतिक्रियाएं
आपको बता दें कि इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 60 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इसे तीन लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोगों ने इसे देखकर न केवल हंसी के ठहाके लगाए, बल्कि कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दीं। एक यूजर ने लिखा, "हां छोटे, तू सच में बहुत स्ट्रॉन्ग है।" दूसरे यूजर ने लिखा,"बड़े दुख के साथ हंसना पड़ रहा है।" एक और यूजर ने लिखा, "भाई, तू फौजी का बेटा ही नहीं, असली फौजी लग रहा है।"