फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs PAK 1st ODI: टी20 सीरीज गंवाने के बाद वनडे में भी पाकिस्तान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 73 रन से हराया

Sat, 29 Mar 2025 04:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नेपियर

सार

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 344 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 44.1 ओवर में 271 रन पर ही सिमट गई। दूसरा वनडे दो अप्रैल को हेमिल्टन में खेला जाएगा।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान पहला वनडे - फोटो : Twitter @BLACKCAPS @@TheRealPCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान की टीम ने वनडे सीरीज की शुरुआत भी खराब अंदाज में की है। नेपियर में खेले गए पहले वनडे में कीवियों ने पाकिस्तान को 73 रन से हराया है। मार्क चैपमैन (132 रन) और डेरिल मिचेल (76) के बीच 199 रन की साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 344 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 44.1 ओवर में 271 रन पर ही सिमट गई। दूसरा वनडे दो अप्रैल को हेमिल्टन में खेला जाएगा।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की पारी
विल यंग एक रन, निकी केली 15 रन और हेनरी निकोल्स 11 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मार्क चैपमैन ने डेरिल मिचेल के साथ चौथे विकेट के लिए 199 रन की साझेदारी निभाई। मिचेल 84 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच चैपमैन ने वनडे करियर का तीसरा शतक लगाया। वह 111 गेंद में 13 चौके और छह छक्के की मदद से 132 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद अब्बास ने 26 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रन बनाए। कप्तान माइकल ब्रेसवेल नौ रन, नाथन स्मिथ दो रन बनाकर आउट हुए। माइकल हे खाता नहीं खोल सके। जैकब डफी तीन रन बनाकर नाबाद रहे। अब्बास ने 24 गेंद में 50 रन बनाए जो वनडे क्रिकेट में डेब्यू पर किसी खिलाड़ी का सबसे तेज अर्धशतक है। पाकिस्तान की ओर से इरफान खान ने तीन विकेट और हारिस रऊफ-आकिफ जावेद ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा नसीम शाह और मोहम्मद अली को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन

पाकिस्तान की पारी
जवाब में पाकिस्तान की टीम को भी सधी हुई शुरुआत मिली। अब्दुल्ला शफीक और उस्मान खान ने 83 रन की ओपनिंग साझेदारी निभाई। शफीक 36 रन और उस्मान 39 रन बनाकर आउट हुए। बाबर आजम ने फिर कप्तान मोहम्मद रिजवान के साथ 76 रन की साझेदारी निभाई। रिजवान 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बाबर ने फिर सलमान आगा के साथ चौथे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी निभाई। बाबर ने वनडे करियर का 36वां अर्धशतक लगाया। वह 83 गेंद में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 78 रन बनाकर आउट हुए। सलमान आगा 48 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। तैयब ताहिर, हारिस रऊफ और आकिफ जावेद एक-एक रन बनाकर आउट हुए। इरफान खान और नसीम शाह खाता नहीं खोल सके। नाथन स्मिथ ने चार विकेट लिए, जबकि जैकब डफी को दो विकेट मिले। विलियम ओरुर्के, ब्रेसवेल और अब्बास को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें