बच्चे को पढ़ाने के लिए पिता ने निकाला अनोखा तरीका
- फोटो : instagram
Cute Child Viral Video: छोटे बच्चों का पढ़ाई में कम और खेल-कूद में ज्यादा मन लगता है। ऐसे में बच्चों को पढ़ाई की तरफ आकर्षित करना माता-पिता के लिए चुनौती है। लेकिन कई बार माता-पिता बच्चों को पढ़ाई के प्रति आकर्षित करने के लिए आसान और मनोरंजक तरीके अपनाते हैं, जिससे उनका मन पढ़ाई में लगे।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक पिता ने अपने बच्चे को गणित के बेसिक साइन सिखाने के लिए बेहद मजेदार तरीका अपनाया है, जिसे देखकर आपका चेहरा खिल उठेगा। पिता का यह अनोखा अंदाज और बच्चे के साथ पिता का ऐसे पढ़ाना लोगों का दिल जीत लिया है।
पढ़ाई को बनाया रोचक खेल
वीडियो में आप देख सकते हैं कि पिता अपने छोटे और मासूम बच्चे को मैथ्स के अलग-अलग साइन बेहद अनोख अंदाज में सिखा रहे है। वह अपने हाथों को कभी क्रॉस करके डिवीजन (÷) का साइन बना रहे हैं, तो कभी पूरे शरीर और हाथों की मदद से स्क्वायर रूट (√) समझाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही वह अलग-अलग हाथों के मूवमेंट और इशारों से जोड़ (+), घटाव (-), गुणा (×), प्रतिशत (%) और बराबर (=) जैसे मैथ्स के चिन्हों को बेहद मजेदार तरीके से सिखाने की कोशिश कर रहे हैं।
वीडियो के आखिरी में बच्चे का रिएक्शन दिखता है। देखकर लग रहा है कि वह अपने पिता की बातों को ध्यान से सुन रहा था। वीडियो के कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है कि मानो बच्चे को अब सब समझ आ गया है।
आमतौर पर बच्चों को कुछ भी याद कराने के लिए बार-बार रिवीजन कराया जाता है और अलग-अलग तरीकों से चीजें समझाई जाती हैं। लेकिन वीडियो में बिल्कुल अनोखा अंदाज देखने को मिला है। पिता ने अपने बच्चे को मैथ्स के चिन्ह सिखाने के लिए जो मजेदार तरीका अपनाया है, उसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।