अंधेरी सुबह, साइकिल पर बेटी और पापा का जुनून, वीडियो देखकर लोगों की आंखें हुई नम
- फोटो : Instagram
वायरल वीडियो: पिता और बेटी का रिश्ता बेहद प्यार से भरा और बेहद खास होता है। बेटियों के सपनों को पूरा करने के लिए पिता किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसकी खूबसूरत मिसाल का वीडियो सोशल मीडिया पर तजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पिता सुबह-सुबह अपनी बेटी को साइकिल पर बैठाकर परीक्षा दिलाने जाते दिख रहे हैं। पिता के लिए भले ही यह एक छोटी सी कोशिश हो, लेकिन बेटी के लिए उनका यह साथ एक अनमोल तोहफा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पिता और बेटी के इस खास पल को वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो के ऊपर लिखा, मेरे सबसे बड़े सपोर्टर मेरे पापा। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह परीक्षा देने जा रही हैं और उनके पिता उन्हें साइकिल से चौराहे तक छोड़ने निकले हैं।
वीडियो के मुताबिक, यह घटना चार दिन पहले की है, जब वह PET की परीक्षा देने जा रही थीं। उस समय सुबह के करीब 4:30 बजे थे और चारों तरफ अंधेरा था। इतनी सुबह होने के बाद भी उनके पिता ने अपनी नींद और आराम की परवाह नहीं की और बेटी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए निकल पड़े। वीडियो में वह कहती सुनाई देती हैं, मैं जा रही हूं परीक्षा देने और मेरे पापा मुझे चौराहे तक छोड़ने जा रहे हैं।
वायरल: कोटा में पढ़ाई छोड़ लड्डू के लिए सड़क पर उतरे छात्र, पुलिस भी लट्ठ लेकर मैदान में कूदी, वीडियो वायरल
बेटी के लिए पिता के प्यार ने जीता लोगों का दिल
वायरल वीडियो सिर्फ एक पिता के अपनी बेटी को साइकिल से छोड़ने का दृश्य नहीं है, बल्कि इसमें बेटी के सपनों के लिए पिता का समर्पण और निस्वार्थ प्यार भी है। कई बार पिता बिना कुछ कहे अपने बच्चों के लिए बहुत कुछ कर जाते हैं। उनकी छोटी-छोटी कोशिशें ही बच्चों के लिए सबसे बड़ा मदद बन जाती हैं।
मां की कब्र के बगल में बेटे ने जीते जी खोद दी अपनी कब्र, 27 साल से कर रहा ऐसा काम, वजह जानकर भर आएंगी आंखें
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे है। लोग लड़की के पिता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि पिता पूरी दुनिया होते हैं, जबकि एक अन्य ने उनके पिता को सुपरहीरो बताया।