फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बाप-बेटी की जोड़ी ने बदतमीज दिल गाने पर मचाया ऐसा धमाल, करोड़ों बार देखा गया वीडियो

Mon, 23 Mar 2026 01:30 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में डांस करते एक पिता और बेटी की मस्ती दिखाई दे रही है। जिसने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। बदतमीज दिल गाने पर क्रेजी डांस करते बाप-बेटी की बॉन्डिंग देख हर चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी। 

विज्ञापन
बदतमीज दिल गाने पर बाप-बेटी का जबरदस्त डांस - फोटो : @akku_sehgal_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Father Daughter Dance On  Badtameez Dil Song Viral Video: पिता और बेटी का रिश्ता एक ऐसा अनमोल बंधन होता है। बेटियों के लिए पिता सिर्फ पिता नहीं, बल्कि उनका पहला हीरो और सबसे भरोसेमंद दोस्त होता है। भले ही वह अपने बच्चों को मां की तरह अधिक समय नहीं दे पाता, लेकिन हमेशा साथ खड़ा होता है। हाल ही में बाप-बेटी की जोड़ी का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो आपके दिल को छू लेगा। वीडियो में डांस करते एक पिता और बेटी की मस्ती दिखाई दे रही है। जिसने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। बदतमीज दिल गाने पर क्रेजी डांस करते बाप-बेटी की बॉन्डिंग देख हर चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी। 

Viral Video: नन्ही बच्ची का दुर्गा अवतार देख आप हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक बाप और बेटी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के गाने' बदतमीज दिल' पर क्रेजी डांस करते नजर आ रहे हैं। बाप और बेटी कोई प्रो डांस मूव्स नहीं कर रहे हैं, लेकिन फिर भी बाप-बेटी की मस्ती करती इस जोड़ी ने इस क्लिप को अनमोल बना दिया है। बॉन्डिंग के साथ दोनों की एनर्जी देखने लायक है। 

 

विज्ञापन

मस्ती के साथ थिरकते डांस करते बाप-बेटी की इस जोड़ी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @akku_sehgal_  पर शेयर किया गया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, काश वो हर ब्रह्मांड में मेरे पिता हों। वीडियो को अब तक 78 मिलियन यानी (7 करोड़ 80 लाख) से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, तो वहीं 44 लाख लोगों ने इसे लाइक भी किया है।

Viral Video: मेहनत और हुनर एक साथ, सिर पर कई ईंट रखकर डांस करती मजदूर महिला ने जीता लाखों लोगों का दिल


Viral Video: मुस्लिम बच्चे ने पेश की ऐसी मिसाल, रोजा खोलने से पहले गाया गणेश स्तुति, देखें वीडियो

बाप-बेटी की खूबसूरत बॉन्डिंग के इस वीडियो को देख लोग इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, हर बेटी को ऐसे ही कूल पापा मिलें। दूसरे यूजर ने लिखा, आज के दिन की सबसे खूबसूरत चीज. इसे ही कहते हैं, असली खुशी। वहीं कई यूजर्स का कहना है कि, खुशी मनाने के लिए किसी बड़े मंच की नहीं, बल्कि अपनों के साथ की जरूरत होती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें