फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपायरी आलू भुजिया को लेकर हुआ बवाल, दुकानदार की एक बात पर ग्राहक ने उठाया बड़ा कदम

Thu, 27 Aug 2026 12:41 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: महाराजगंज में एक्सपायरी आलू भुजिया के पैकेट को लेकर ग्राहक और दुकानदार में विवाद हो गया। दुकानदार के कथित जवाब के बाद पुलिस दुकान पहुंची और उसे चेतावनी दी।
विज्ञापन
दुकानदार को ग्राहक से पंगा लेना पड़ा भारी - फोटो : इंस्टाग्राम0.1_surajfit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुकान से चिप्स, नमकीन या कोई पैकेट वाला सामान खरीदते समय उसकी एक्सपायरी डेट देखना अब आम बात हो गई है। लेकिन उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से सामने आए एक वायरल वीडियो में एक्सपायरी डेट को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच ऐसा विवाद हुआ कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। वीडियो में ग्राहक एक्सपायरी सामान को लेकर सवाल करता नजर आता है, जबकि दुकानदार का जवाब सुनकर वह नाराज हो जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


आलू भुजिया के पैकेट पर नजर पड़ी तो हुआ विवाद
यह मामला महाराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के खोरिया बाजार, बैरवा बैंकटवा, मणि चौराहा स्थित एक दुकान का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स आलू भुजिया के कुछ पैकेट दिखाता है। उसका दावा है कि इन पैकेटों की एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। शख्स का कहना है कि जब उसने इस बारे में दुकानदार को बताया तो उसे कथित तौर पर जवाब मिला, "जो करना है कर लो।" दुकानदार की इस बात से ग्राहक नाराज हो गया और उसने आगे कार्रवाई करने की बात कही।




वीडियो में बाहर खड़ी दिखी पुलिस की गाड़ी
इसके बाद वायरल वीडियो में दुकान के बाहर पुलिस की वैन दिखाई देती है। वीडियो में पुलिसकर्मी दुकानदार से बातचीत और उसे डांटते हुए नजर आते हैं। पुलिसकर्मी दुकानदार से पूछते हैं कि ग्राहक के पैसे वापस किए गए हैं या नहीं। इस पर दुकानदार की तरफ से हां में जवाब दिया जाता है। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे चेतावनी देते हुए कहते हैं कि अगर दोबारा ऐसा कुछ किया तो लॉकअप जाना पड़ सकता है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है।
विज्ञापन


 वीडियो पर लोगों ने भी दी प्रतिक्रिया
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दुकानदार के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि FSSAI इंडिया में जोक है। वहीं एक और यूजर ने कहा कि ऐसी घटनाएं बताती हैं कि ग्राहकों के लिए सामान की जानकारी रखना क्यों जरूरी है। एक यूजर ने दुकानदार पर तंज कसते हुए लिखा कि अब वह किसी ग्राहक से "जो करना है कर लो" नहीं कहेगा। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई गई घटना को लेकर उपलब्ध जानकारी इतनी ही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें