फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने किया हनुमान चालीसा पर डांस, बारिश में भी नहीं रुके बच्चों के कदम

Thu, 11 Sep 2025 05:14 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: आमतौर पर इंजीनियरिंग कॉलेजों में छात्र पढ़ाई और तकनीकी एक्टिविटिज पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन इस कॉलेज के छात्रों ने यह साबित कर दिया कि कला और संस्कृति के लिए उनका प्रेम भी किसी से कम नहीं है।
विज्ञापन
बच्चों के डांस ने जीता दिल - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसात के मौसम में अक्सर लोग छतरी लेकर या छांव ढूंढकर बारिश से बचते हैं, लेकिन कर्नाटक के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने इस बारिश को अपने लिए एक खास पल बना दिया। इन छात्रों ने भक्ति और कला को जोड़ते हुए ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने देखने वालों के दिल जीत लिए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में छात्र-छात्राएं बारिश के बीच भरतनाट्यम करते दिखाई देते हैं। खास बात यह रही कि उन्होंने यह डांस हनुमान चालीसा के मंत्रों पर किया, जिससे उनका प्रदर्शन और भी खूबसूरत और भक्ति से भरा हुआ नजर आया। तो आज की इस खबर में हम आपको 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आमतौर पर इंजीनियरिंग कॉलेजों में छात्र पढ़ाई और तकनीकी एक्टिविटिज पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन इस कॉलेज के छात्रों ने यह साबित कर दिया कि कला और संस्कृति के लिए उनका प्रेम भी किसी से कम नहीं है। जब आसमान से लगातार बारिश हो रही थी, तब भी छात्रों ने इसे रुकावट नहीं बनने दिया। उन्होंने गीली जमीन पर बिना किसी झिझक के डांस किया और अपनी परफॉर्मेंस को पूरा किया। इस दौरान उनके एक्सप्रेशंस, स्टेप्स और चेहरे पर दिख रही भक्ति ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

वीडियो पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो अपलोड हुआ लोग इसे देखकर खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। कई लोगों ने लिखा कि छात्रों ने बारिश को भी आशीर्वाद मानकर अपनी कला को और खूबसूरत बना दिया। कुछ दर्शकों का कहना था कि यह पूरा सीन उन्हें प्राचीन मंदिरों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की याद दिलाता है, जहां कलाकार बारिश या मौसम की परवाह किए बिना भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते थे। लोगों ने इस वीडियो को जमकर शेयर किया और कई यूजर्स ने तो यह तक लिखा कि "आज के समय में ऐसे सीन बहुत कम देखने को मिलते हैं।" किसी ने कहा कि यह प्रदर्शन देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए तो किसी ने छात्रों की भक्ति और डांस की तारीफ की। कई लोगों का मानना था कि यह सिर्फ एक डांस परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि भक्ति और संस्कृति का संगम है, जिसे हर किसी को देखना चाहिए।
विज्ञापन


किसी रुकावट का मोहताज नहीं होती है कला
यह भी गौर करने वाली बात है कि बारिश अक्सर किसी कार्यक्रम को बिगाड़ देती है, लेकिन इन छात्रों ने इसे अपनी ताकत बना लिया। उनकी इस सोच ने यह साबित किया कि सच्ची कला और भक्ति किसी रुकावट की मोहताज नहीं होती। यही कारण है कि यह अनोखा प्रदर्शन अब पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें