फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सरकारी दफ्तर में हेलमेट पहनकर क्यों काम करते हैं कर्मचारी?

Mon, 17 Jul 2017 04:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
इनके कंधों पर ही नहीं, सिर पर भी बहुत 'जिम्मेदारी' है - फोटो : Navya Times/ Youtube
विज्ञापन
सरकारी नौकरी पाने के लिए जितनी मेहनत करनी पड़ती है, उससे कहीं ज्यादा मशक्कत सरकारी दफ्तर में बैठकर काम करने में होती है। खासकर उन ऑफिसों में जो दूर-दराज के इलाकों में मौजूद हैं। इन्हीं में से एक है यह सरकारी कार्यालय जहां के कर्मियों को पूरा दिन  हेलमेट लगाकर काम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बिहार के पूर्वी चंपारण के अरेराज प्रखंड में स्थित भूमि रिकॉर्ड विभाग की इमारत इतनी जर्जर हो गई है कि बारिश होते ही छत से पानी टपकने लगता है। दीवारों से भी पानी रीसने के कारण कमरे में काम करना मुश्किल हो रहा है। आलम तो यह है कि छत कभी भी गिर सकती है। यहां काम कर रहे कई कर्मी जख्मी भी हो चुके हैं। लिहाजा, कर्मियों ने हेलमेट पहनकर काम करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


अब जब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुकी है तो कर्मियों को उम्मीद है कि इनकी परेशानियों को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें