फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elizabeth Bathory: लड़कियों के खून से नहाती थी ये रानी, 650 लड़कियों की हत्या की थी, कहानी जानकर कांप जाएगी रूह

Tue, 10 Feb 2026 05:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Elizabeth Bathory: कई सीरियल किलर्स के बारे में आपने सुना और पढ़ा होगा, जिन्होंने लोगों की खौफनाक तरीके से हत्या की होगी। लेकिन आज हम आपको महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, उसकी कहानी जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। 
विज्ञापन
लड़कियों के खून से नहाती थी ये रानी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Elizabeth Bathory: दुनिया में कई सीरियल किलर्स हुए हैं, जिनके बारे में जानकर लोगों की रूह कांप जाती है। एक महारानी ऐसी ही सीरियल किलर थी, जिसका नाम एलिजाबेथ बाथरी था। इसे इतिहास की सबसे खतरनाक और निर्दयी महिला सीरियल किलर के तौर पर जाना जाता है।

  • एलिजाबेथ बाथरी ने साल 1585 से 1610 के बीच 650 लड़कियों की हत्या कर उनके खून से नहाया था। उसने सभी लड़कियों की हत्याएं अपने महल में की थी।

 

  • एलिजाबेथ बाथरी हंगरी साम्राज्य के ऊंचे रसूख वाले बाथरी परिवार से थी। उसकी शादी फेरेंक नैडेस्डी नाम के शख्स से हुई थी, जो तुर्कों के खिलाफ युद्ध में हंगरी का नेशनल हीरो था।

विज्ञापन

खूबसूरती के लिए थी मशहूर

  • एलिजाबेथ का 1560 में हंगरी में जन्म हुआ था। वह अपनी खूबसूरती के लिए दूर-दूर तक जानी जाती थी।

 

  • एलिजाबेथ मानती थी जवान लड़कियों के खून से कोई व्यक्ति जवान रह सकता है।

 

  • एलिजाबेथ बाथरी स्लोवानिया के एक शहर स्थित अपने महल में रहती थी और वहीं पर सारी घटनाओं को अंजाम दिया था। 


लड़कियों को पीटती थी और भूख से तड़पाती थी

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलिजाबेथ लड़कियों को बड़ी तनख्वाह पर नौकरी की पेशकश करती थी। इसके बाद उन्हें परिवार से दूर ले आती थी। उन्हें महल में बंद कर देती थी।

 

  • इसके बाद उन्हें पीटती थी और भूख से तड़पने के लिए छोड़ देती थी। यहां तक कि उनके हाथों को जला देती थी या फिर काट देती थी।

 

  • कई बार वह लड़कियों के चेहरे या शरीर के दूसरे अंगों का मांस दांतों से काटकर निकाल लेती थी और अंत में उनकी हत्या कर उनका खून एक टब में इकठ्ठा करती थी, जिसमें वह नहाती थी। इसका जिक्र कई किताबों में भी किया गया है।

Epstein Files: कौन थी लोलिता? जिससे प्रेरित था एपस्टीन के प्राइवेट जेट का नाम, जानिए पूरी कहानी

विज्ञापन

कौन-कौन था जुर्म में शामिल? 

  • एलिजाबेथ बाथरी के इस खौफनाक जुर्म में उसके तीन नौकर भी शामिल थे। चूंकि वो एक ऊंचे रसूख वाली महिला थी, इसलिए वो आसपास के गांवों की गरीब लड़कियों को अपने महल में अच्छे पैसों पर काम करने का लालच देकर बुला लेती थी। लेकिन लड़कियां जैसे ही महल में आती थीं, वो उन्हें अपना शिकार बना लेती थी। 

 

  • बताया जाता है कि इलाके में लड़कियों की संख्या कम होने पर वह ऊंचे परिवार की लड़कियों को अपना शिकार बनाने लगी थी। जब हंगरी के राजा को उसकी करतूतों के बारे में पता चला तो, उन्होंने मामले की जांच करवाई। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। जांच दल ने एलिजाबेथ के महल से कई लड़कियों के कंकाल और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए थे। 

Solar Eclipse 2026: 17 फरवरी को लगेगा सूर्य ग्रहण? आसमान में दिखेगा आग का छल्ला, भारत में नजर आएगा या नहीं?


मिली थी खौफनाक सजा

  • साल 1610 में एलिजाबेथ बाथरी को उसके इस जुर्म के लिए गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसके ही महल के एक कमरे में कैद कर दिया गय। कैद में चार साल बाद 21 अगस्त, 1614 को उसकी मौत हो गई।

 

  • कहा जाता है कि एलिजाबेथ बेहद खूबसूरत थी और अपनी खूबसूरती को बरकरार रखना चाहती थी। इसकी वजह से उसने 650 लड़कियों की हत्या कर दी थी। जवान दिखने के लिए लड़कियों के खून से नहाती थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें