अल नीनो बनेगा खतरनाक? पड़ेगा सूखा या होगी भारी बारिश?
- फोटो : Adobe Stock
रिपोर्ट में बताया गया है कि फिलहाल अल नीनो-सदर्न ऑस्सिलेशन (ENSO) की स्थिति न्यूट्रल, लेकिन दो हफ्तों में इसमें 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जिससे संकेत मिलता है कि आगे गर्मी बढ़ेगी। ऐसे संकेत मिल रहे हैं, जिनसे पता चलता है कि प्रशांत महासागर में और ज्यादा गर्मी बढ़ सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अल नीनो का प्रभाव कितना तेज होगा अभी तय नहीं है और आने वाले महीनों में स्थिति साफ होगी।