फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: फ्लाइट में चढ़ा नशे में धुत यात्री, पैसेंजर्स के साथ की खूब हाथापाई, क्रू मेंबर्स से भी भिड़ा

Tue, 09 Sep 2025 12:24 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Post: हाल ही में सोशल मीडिया पर एयर इंडिया की एक फ्लाइट का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो साफ दिखता है कि नशे में धुत एक यात्री किस तरह बाकी यात्रियों और क्रू-मेंबर्स के लिए मुसीबत बन गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह यात्री प्लेन के अंदर साथी पैसेंजर से गाली-गलौज करने लगता है।
विज्ञापन
फ्लाइट में चढ़ा नशे में धुत यात्री - फोटो : एक्स@gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट पर हमेशा सुरक्षा बहुत सख्त रहती है। यही वजह है कि यात्रियों को चेकिंग के कई चरणों से गुजरना पड़ता है। फिर भी एयरलाइंस और सरकार के नियम साफ कहते हैं कि नशे की हालत में किसी यात्री को फ्लाइट में चढ़ने की अनुमति नहीं है। यह सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लागू नियम है। वजह साफ है कि एक नशे में धुत यात्री पूरे जहाज का माहौल खराब कर सकता है। जिस तरह एक गंदी मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है, उसी तरह ऐसे यात्री बाकी लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर देते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में सोशल मीडिया पर एयर इंडिया की एक फ्लाइट का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो साफ दिखता है कि नशे में धुत एक यात्री किस तरह बाकी यात्रियों और क्रू-मेंबर्स के लिए मुसीबत बन गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह यात्री प्लेन के अंदर साथी पैसेंजर से गाली-गलौज करने लगता है। इतना ही नहीं गुस्से में वह उससे हाथापाई तक करता है। जब मामला बिगड़ने लगा तो फ्लाइट के क्रू-मेंबर्स उसे रोकने पहुंचे। लेकिन नशे में होने की वजह से वह उनसे भी भिड़ने लगता है। धीरे-धीरे आसपास बैठे कुछ अन्य पैसेंजर भी खड़े होकर उसे समझाने की कोशिश करते हैं। लेकिन यात्री का गुस्सा कम होने के बजाय और बढ़ता चला जाता है। इस बीच फ्लाइट के अंदर जोर-जोर से बहस और क्लेश होने लगता है।



नशे में फ्लाइट में घुसा यात्री
करीब 32 सेकंड का यह वीडियो दिखाता है कि कैसे एक नशे में धुत यात्री पूरे माहौल को खराब कर देता है। वीडियो के अंत तक मामला शांत नहीं होता और सिर्फ बहस-झगड़े का नजारा ही दिखाई देता है। गौर करने वाली बात यह है कि एयर इंडिया ही नहीं, बल्कि डीजीसीए और इंटरनेशनल एविएशन के नियमों के अनुसार नशे की हालत में किसी भी यात्री को फ्लाइट में सफर करने की इजाजत नहीं है। इसका कारण सुरक्षा है। क्योंकि हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ते विमान में छोटी-सी लापरवाही भी बड़ा खतरा बन सकती है।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। कैप्शन में लिखा गया,“नशे में धुत यात्री और एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स के बीच कलेश।” कुछ ही समय में इस वीडियो को 14 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए। सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया और अपने-अपने रिएक्शन भी दिए। कमेंट सेक्शन में ज्यादातर लोग यही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर उसे फ्लाइट में चढ़ने ही क्यों दिया गया? एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “कुछ ज्यादा पैक हो गया था, भाई ने कह दिया कि आज तो प्लेन तेरा भाई उड़ाएगा।” वहीं दूसरे यूजर ने गंभीरता से सवाल उठाया कि ऐसे लोगों को जहाज के अंदर घुसने ही क्यों देते हैं?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें