फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Post: पनीर बिरयानी ऑर्डर करने पर शख्स के घर डिलीवर हुई मटन बिरयानी, मगर अंत के मैसेज ने किया खेल

Tue, 09 Sep 2025 11:24 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Post: आज के समय में ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना बहुत आम हो चुका है। चाहे व्यस्त लोग हों ऑफिस जाने वाले हों या फिर घर पर बैठे लोग, लगभग हर कोई कभी न कभी फूड डिलीवरी ऐप्स से खाना मंगवाता है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट - फोटो : एक्स@Harsh_humour
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल हर किसी के हाथ में मोबाइल फोन होता है और जिन लोगों के पास स्मार्टफोन है, उनमें से ज्यादातर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया अब हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। यहां आपको हर उम्र के लोग मिल जाएंगे, चाहे बड़े हों या बच्चे। दिनभर में सोशल मीडिया पर हजारों पोस्ट आते हैं और इनमें से कुछ पोस्ट इतने दिलचस्प या अनोखे होते हैं कि तुरंत वायरल हो जाते हैं। ये पोस्ट इसलिए वायरल होते हैं क्योंकि इनमें कुछ ऐसा खास होता है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है। ऐसा ही एक मजेदार पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। शुरुआत में यह पोस्ट एक शिकायत जैसा लग रहा था, लेकिन इसका अंत इतना मजाकिया और अलग था कि लोग देखकर हंस पड़े। यही वजह है कि यह पोस्ट वायरल हो गया।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
आज के समय में ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना बहुत आम हो चुका है। चाहे व्यस्त लोग हों ऑफिस जाने वाले हों या फिर घर पर बैठे लोग, लगभग हर कोई कभी न कभी फूड डिलीवरी ऐप्स से खाना मंगवाता है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि लोगों को ऑर्डर किया हुआ सामान सही से नहीं मिलता। कभी खाने का स्वाद खराब होता है, कभी पैकिंग गड़बड़ होती है और कभी तो ऑर्डर ही गलत निकल आता है। ऐसे में लोग तुरंत सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं और उस फूड डिलीवरी ऐप को टैग करके शिकायत करते हैं।
 

पनीर ऑर्डर करने पर मिली मटन बिरयानी
इसी तरह का एक मामला इस वायरल पोस्ट में भी देखने को मिला। पोस्ट में दिखाया गया कि एक शख्स ने लखनवी पनीर बिरयानी ऑर्डर की थी। लेकिन जब डिलीवरी बॉक्स खोला तो उसमें मटन बिरयानी निकली। आमतौर पर लोग ऐसी स्थिति में तुरंत शिकायत करते हैं और कंपनी से रिफंड या सही ऑर्डर की मांग करते हैं। इसी सोच से लोगों को लगा कि यह पोस्ट भी एक शिकायत होगी।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
लेकिन यहां ट्विस्ट कुछ और ही था। उस शख्स ने स्विगी को टैग करते हुए लिखा और स्विगी केयर ने तुरंत मामले की जांच करने के लिए उससे ऑर्डर ID मांगी। सबको लगा कि अब मामला शिकायत तक ही रहेगा। मगर उस शख्स का जवाब देखकर लोग हैरान रह गए। उसने रिप्लाई में लिखा, "नहीं, मैं शिकायत नहीं कर रहा हूं। बस शुक्रिया कहना चाहता हूं।" यानी गलती से उसे पनीर की जगह मटन बिरयानी मिल गई थी और वह नाराज होने के बजाय खुश था। यही वजह थी कि पोस्ट का अंत बिल्कुल अलग और मजेदार हो गया। इसी कारण यह पोस्ट वायरल हो गया और लोग इसपर जमकर रिएक्ट करने लगे। यह मजाकिया पोस्ट एक्स पर @Harsh_humour नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 2 लाख 94 हजार से ज्यादा लोग देख चुके थे। लोगों की प्रतिक्रियाएं भी उतनी ही मजेदार थीं। एक यूजर ने लिखा, "गोल्डन लक" यानी यह शख्स किस्मत वाला है। दूसरे यूजर ने मजाक उड़ाते हुए कहा, "अब कीमत का अंतर और GST भरो।" तीसरे ने लिखा, "ये मजाकिया है।" वहीं चौथे यूजर ने लिखा, "स्विगी केयर्स कुछ देर के लिए डर गया था।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें