नेपाल में आई विनाशाकारी बाढ़ ने सबकुछ तहस नहस कर दिया है। बाढ़ में मची तबाही के हर दिन नए वीडियो सामने आते हैं। सोशल मीडिया पर नेपाल के देवीघाट का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। यह एक ड्रोन वीडियो है, जिसमें नेपाल के नुवाकोट के देवीघाट में मची तबाही को दिखाया गया है।
समाचार एजेंसी एएनआई ने इस वीडियो को शेयर किया है। जिस देवीघाट की नदी कभी सिर्फ पानी थी। वर्तमान समय में इस इलाके क तबाही की गवाह बन चुकी है। नुवाकोट के देवीघाट में लोग वर्षों से नदी के किनारे रहते आ रहे थे। घरों की खिड़कियां नदी की तरफ खुलती थीं। नदी में बच्चे नहाते थे, महिलाएं कपड़े धोती थीं और बुजुर्ग शाम को किनारे बैठकर बातें करते थे और बच्चे खेलते थे। लेकिन अब सबकुछ बदल चुका है।
पहाड़ों से सैलाब इतनी तेज रफ्तार में आया कि नदी अपने किनारों को भी पहचान नहीं पाई। देखते ही देखते बाढ़ ने घरों को अपनी चपेट में ले लिया। दीवारें ढह गईं, छतें बहने लगीं और मकान मलबे में तब्दील हो गए। जब अगली सुबह तो देवीघाट को पहचानना मुश्किल था। सड़कें, गलियां और घरों के आंगन कीचड़ की मोटी परत से ढके हुए थे और कई मकान आधे डूबे थे, तो वहीं कुछ पूरी तरह मलबे में तब्दील हो चुके थे।
जबलपुर: दीदी कहने पर भड़की लड़की, कार के आगे खड़ी होकर काटा बवाल, सड़क पर लग गया जाम
जिस स्थान पर कभी जिंदगी बसत थी, अभी वहां चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ मलबा है। ड्रोन वीडियो में तबाही का मंजर साफ दिख रहा है। टूटे घरों के बीच लोग अपनों को तलाश रहे हैं। कई लोग मलबे में अपने परिजनों को खोज रहा है तो कोई चुपचाप नदी की तरफ देख रहा है। जिन घरों में कुछ घंटे पहले तक लोग थे, वहां अब सिर्फ मलबा दिखाई दे रहा है।
जहरीले नाग के सिर पर दिखी नागमणि! आखिर क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई
नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने बड़ी भयानक तबाही मचाई है। देवीघाट भी इस त्रासदी की मार झेल रहा है। राहत और बचाव टीमें लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, लेकिन जिन लोगों ने अपनों को खो दिया, वो नुकसान कभी पूरा नहीं हो सकेगा। पानी उतरने पर, कीचड़ सूख जाएगा और घर भी फिर बन जाएगा। जिन लोगों की जान चली गई, उनकी यादें हमेशा नदी से जुड़ी रहेंगी। इस वीडियो में तबाही देखी जा सकती है।