फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: अचानक उफनती नदी में गिरा वॉटरफॉल घूमने पहुंचा पर्यटक, फिर जो हुआ देखकर कांप जाएगी आपकी रूह

Tue, 15 Jul 2025 12:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Tourist trapped waterfall viral video: एक शख्स पुणे के खिरवेश्वर स्थित कालू वॉटरफॉल में नहाने पहुंचा था, जहां पर उसके साथ हुई खतरनाक घटना का वीडियो वायरल हो गया है। पर्यटक हैदराबाद से अपने साथियों को लेकर कालू वॉटरफॉल पहुंचा था।
विज्ञापन
अचानक उफनती नदी में गिरा वॉटरफॉल घूमने पहुंचा पर्यटक - फोटो : Instagram/trb.india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tourist trapped waterfall viral video: सोशल मीडिया पर अक्सर आपको कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो कि वायरल हो हो रहा है। कभी किसी का डांस हो तो कभी किसी का अतरंगी करतब, लेकिन फिलहाल जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें इस जैसा कुछ भी नहीं है। यह वायरल वीडियो थोड़ाअलग है क्योंकि इसमें अचानक नदी पार करते समय फिसल गया और पानी की तेज धारा में बह गया। आइए खबर में जानते हैं कि आगे क्या होता है और पूरा मामला क्या है? 

विज्ञापन


भारत में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हैं, जिसके कारण सभी राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से नदियां ऊफान पर हैं। इस दौरान वॉटरफॉल में मौज मस्ती करना जानलेवा साबित हो सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। 

दरअसल, एक शख्स पुणे के खिरवेश्वर स्थित कालू वॉटरफॉल में नहाने पहुंचा था, जहां पर उसके साथ हुई खतरनाक घटना का वीडियो वायरल हो गया है। पर्यटक हैदराबाद से अपने साथियों को लेकर कालू वॉटरफॉल पहुंचा था। अचानक नदी पार करते समय उसका पांव फिसल गया और वह पानी की तेज धारा में बह गया। वह बहते हुए खाई के किनारे जाकर फंस गया। उस समय वहां पर कोई गाइड या रेस्क्यू टीम मौजूद नहीं थी।
विज्ञापन

 


Viral Video: सात साल से खाली पड़े मकान में बॉल ढूंढ रहा था लड़का, किचन में मिला मानव कंकाल, पुलिस पहुंची

स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने सूझबूझ से बचाई जान 

स्थानीय लोगों और कुछ बहादुर पर्यटकों ने तुरंत स्कार्फ और दुपट्टों से एक रस्सी बनाई और फंसे व्यक्ति को बाहर खींचकर निकाला। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे सभी मिलकर जान की बाजी लगाकर शख्स को बचाया। वीडियो होने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने शख्स को बचाने वालों की तारीफ की है, तो कुछ ने पर्यटकों की लापरवाही को लेकर नाराजगी जाहिर की है। 

Viral Video: सड़क किनारे गुलाब बेच रही लड़की को ऑटो ड्राइवर ने मारा जोरदार तमाचा, रोती बच्ची को देख भड़के लोग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर trb.india नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है।  एक शख्स ने लिखा है कि ऐसे पर्यटकों को बचाने की बैन कर देना चाहिए, जो अपने साथ दूसरों की भी जान खतर में डालते हैं। कुछ लोगों का सवाल है कि आखिर वह वहां पर कैसे पहुंचा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें