फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Viral Video: जुगाड़ से दुनिया की अनोखी डबल डेकर कार, वीडियो देखकर घूम गया लोगों का दिमाग

Sun, 24 May 2026 01:20 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Double Decker Car Video: सोशल मीडिया पर डबल डेकर का कार का वीडियो वायरल हो रहा है। इस अनोखे जुगाड़ को देखकर हर कोई हैरान है। 
विज्ञापन
जुगाड़ से बना दी दुनिया की अनोखी डबल डेकर कार, वीडियो देखकर घूम गया लोगों का दिमाग - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Double Decker Car Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कार वायरल हो रही है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। इस कार को देखने के बाद शायद आपका भी दिमाग घूम जाए। वीडियो में सड़क पर एक कार दौड़ रही है, जो बिल्कुल डबल डेकर बस की तरह लग रही है। इस कार को देखकर आपकी नजरें धोखा खा जाएंगी। इस अनोखे जुगाड़ को देखकर लोग हैरान हैं। 
विज्ञापन


कार को मुड़-मुड़कर देख रहे हैं लोग

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर एक छोटी कार जा रही, लेकिन उसके ऊपर भी एक दूसरी कार को ऐसे फिट किया गया है कि दूर से देखने पर यह एक डबल डेकर कार जैसी दिख रही है। पहली नजर में देखने पर लोग कुछ सेकंड के लिए समझ नहीं पाते हैं कि आखिर क्या है? 

इस गाड़ी को सड़क पर जाता देख आसपास मौजूद लोग उसे देखकर रुक जाते हैं। कई लोग अनोखी कार को बार-बार देख रहे हैं। कुछ लोग इस नजारे को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लगने लगते हैं। 

Viral: जनगणना की ट्रेनिंग लेने पहुंचा लंगूर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर किया गया है। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो को देखकर कई लोगों ने इसे अनोखा जुगाड़ बताया है। कुछ लोगों ने इस जुगाड़ को देखकर कहा है कि भारत के बाहर नहीं जाना चाहिए। 
 

Viral News: जगली हाथियों के साथ भाग गईं सरकारी हथनियां, फिर जो हुआ जानकर नहीं होगा यकीन

क्यों बनाई है ऐसी कार? 

वीडियो को देखने के बाद यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर इस डबल डेकर कार को क्यों बनाया गया है। कुछ लोगों का कहना है सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए इस अनोखी कार को डिजाइन किया गया है, तो कुछ लोगों का कहना है मनोरंजन के लिए बनाई गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें