गंदगी देख भड़कीं बिहार की डीएम ने इंजीनियर को लगाई फटकार, वीडियो हुआ वायरल
- फोटो : X/@DM_Jehanabad
Viral Video: बिहार के जहानाबाद जिले की जिला अधिकारी (डीएम) अलंकृता पांडेय का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने एक संबंधित अधिकारी फटकार लगा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आसपास खड़े अधिकारी, फटकार लगाती डीएम और संबंधित अधिकारी का मुंह लटका हुआ है। डीएम का रौद्र रूप देखकर सभी की जुबान बंद है।
जहानाबाद के काको नगर पंचायत में जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने डायरिया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लेने पहुंची थी। जहां डीएम का गंदगी, बदबू और कुव्यवस्था को देखकर पारा गर्म हो गया। फिर डीएम ने लापरवाह अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय अपनी साफ सुथरी छवि के लिए जानी जाती हैं।
उन्होंने सफाई अभियान तेज करने, नल-जल आपूर्ति दुरुस्त करने और स्वास्थ्य विभाग को मरीजों की निगरानी का निर्देश दिया। अफसरों को स्पष्टीकरण देने को कहा गया है और चेतावनी दी गई है कि सुधार न हुआ तो कार्रवाई होगी।
Viral News: मोती जैसी आंखें, राक्षस जैसे दांत! समुद्र की 3 हजार मीटर गहराई में मिला डरावना जीव, जानें
सोमवार को डीएम अलंकृता पांडेय जिले के काको नगर पंचायत में पहुंची थी। जहां डायरिया का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। दूषित पानी और बदहाल सफाई व्यवस्था की वजह से दर्जनों लोग बीमार हो चुके हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे मौके पर पहुंचीं।
Viral Video: बीच सड़क पर रील बनाने के चक्कर में लगा तगड़ा जाम, अपनी लग्जरी कारों में किया स्टंट, पुलिस पहुंची
डीएम काको नगर पंचायत में कुरैशी मोहल्ला, मुसहरी टोला और आसपास के प्रभावित इलाकों में गईं, गंदगी और नाले में बहते पीने के पानी को देखकर उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पीएचईडी के अभियंता और जूनियर इंजीनियर समेत कई अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
Viral Video: बिना टिकट के सफर कर रही थी महिला, जैसे ही TTE ने पकड़ा तो शुरू कर दिया ड्रामा, देखें वीडियो
उन्होंने गुस्से में कहा, 'सबको हॉस्पिटल में भर्ती करा दूंगी, एक मिनट में अक्ल ठिकाने आ जाएगी'। डीएम ने जूनियर इंजीनियर को फटकार लगाते हुए कहा कि सफाई नहीं करेंगे तो आप और आपके बाप भी करेंगे। अब डीएम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब लोग डीएम की तारीफ कर रहे हैं।