दुनिया का सबसे अनोखा होटल, जहां लोग शादीशुदा आते हैं और तलाक लेकर जाते हैं
- फोटो : Freepik
Divorce Hotel: वर्तमान समय में शादियों के टूटने में बढ़ोत्तरी हुई है। हर दिन तलाक की खबरें सुनने और पढ़ने को मिलती हैं। तलाक लेने के लिए लोग महीनों कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाते हैं। इसके लिए अब एक नया ट्रंड सामने आया है। तलाक लेने के लिए अब सिर्फ एक से दो दिन ही काफी है। नीदरलैंड्स के एक व्यापारी ने एक नया बिजनेस मॉडल पेश किया है। इस व्यापारी का नाम जिम हाफेन्स है, जिसकी उम्र 33 साल है। दावा है यहां पर लोग शुक्रवार को शादीशुदा होकर चेक इन करते हैं और रविवार तक तलाक लेकर चेक आउट करते हैं।
क्या काम करता है होटल?
इस होटल में लोगों को तलाक का पूरा पैकेज दिया जाता है। यहां पर वकीलों और मध्यस्थों की टीम मौजूद रहती है। शुक्रवार को होटल में पहुंचे और अपनी शादी खत्म करें। रविवार को तलाक के कागजात लेकर निकल जाएं। इन सभी काम के लिए एक तय फीस है।
क्यों पड़ी ऐसे होटल की जरूरत?
इस अनोखो होटल में कपल्स को इस तरह का माहौल दिया जाता है, जिससे तलाक को आसान बनाया जाए। तलाक के लंबे और मुश्किल कानूनी रास्तों से गुजरने के बाद एक आसान रास्ता दिया जाए। होटल में ऐसी व्यवस्था बनाई गई है कि एक ही समय में एक साथ कानूनी सलाह, मनोवैज्ञानिक सपोर्ट और मेडिएशन दी जाती है, जिससे तलाक की प्रक्रिया को बिना किसी तनाव के जल्दी और शांतिपूर्वक खत्म किया जा सके।
Baba Vanga Predictions: यूरोप में होगा इस्लाम का राज, एलियन की होगी खोज, बाबा वेंगा ने की डरावनी भविष्यवाणियां
कहां पर है होटल?
नीदरलैंड के हर्मोन शहर में यह होटल है, जिसे 'The Separation Inn' के नाम से भी जाना जाता है। नीदरलैंड्स में इस योजना की धूम है। अब तक 17 जोड़ों ने इसका इस्तेमाल किया और 16 ने खुशी से तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर किए। अब इस अनोखे होटल की पूरी दुनिया में चर्चा है। साथ ही दुनिया के कई शहरों में खोले जाने की योजना है।
Sunita Williams: क्या आईएसएस पर खतरे में हैं सुनीता विलियम्स? नासा की लीक रिपोर्ट से हुआ डराने वाला खुलासा
होटल की फीस
इस होटल की फीस 10 हजार से 15 हजार डॉलर तक है। इस होटल की वेबसाइट के मुताबिक, यहां पर आने का मकसद शादी खत्म होना नहीं है, बल्कि जिंदगी की एक नई शुरुआत भी है। यहां पर आधिकारिक तलाक या ऑनलाइन तलाक में से किसी को चुना जा सकता है।