फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trivia: कोयले से कैसे बनाई जाती है बिजली? जानिए क्या है इसके पीछे का विज्ञान

Tue, 16 Sep 2025 05:43 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How Electricity Is Produced From Coal: क्या कभी आपके मन में यह सवाल आया है कि कैसे काले और कठोर दिखने वाले कोयले की मदद से बिजली को बनाया जाता है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी के विज्ञान के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
How Electricity Is Produced From Coal - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

How Electricity Is Produced From Coal: कोयले की मदद से बिजली उत्पादन करना पुरानी और व्यापक रूप से अपनाई गई तकनीक है। ओद्योगिक क्रांति के बाद से कोयला विश्व की बड़े पैमाने पर ऊर्जा जरूरतों को पूरा कर रहा है। भारत समेत दुनिया के कई देश बिजली का बड़ा हिस्सा कोयले की मदद से उत्पन्न करते हैं। वहीं क्या कभी आपके मन में यह सवाल आया है कि कैसे काले और कठोर दिखने वाले कोयले की मदद से बिजली को बनाया जाता है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी के विज्ञान के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

विज्ञापन


कोयले की मदद से बिजली बनाने की प्रक्रिया में सबसे पहले मालगाड़ी या किसी अन्य साधनों की मदद से पावर प्लांट तक कोयले को लाया जाता है। कोयला आने के बाद उसे बारीक पाउडर के रूप में पीसा जाता है। 

इसके बाद पिसे हुए कोयले का उपयोग बॉयलर के अंदर पानी को गर्म करने के लिए किया जाता है। पानी जब काफी गर्म हो जाता है, तो वह एक हाई प्रेशर स्टीम के रूप में बदल जाता है। इसके बाद इस हाई प्रेशर स्टीम का इस्तेमाल टरबाइन को घुमाने के लिए किया जाता है। 

Viral Video: कूड़ेदान की गाड़ी पर डोगेश के साथ प्रैंक कर रहा था लड़का, फिर डोगेश ने किया कुछ ऐसा...

इसकी मदद से टरबाइन काफी तेजी से घूमता है। घूमने वाले ये टरबाइन जनरेटर से जुड़े होते हैं। ये जब घूमते हैं तो जनरेट के अंदर मैग्नेटिक फील्ड बनती है। इसी मैग्नेटिक फील्ड की मदद से बिजली बनायी जाती है और उसे बनाने के बाद ग्रिड के सहारे देशभर में पहुंचाया जाता है।

Karman Line: इस जगह पर खत्म हो जाती है पृथ्वी, स्पेस हो जाता है शुरू, जानिए क्या है कार्मन रेखा

आज के समय दुनियाभर में बड़ी मात्रा में बिजली कोयले से ही बनती है। हालांकि, ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते प्रभाव के कारण कोयले का उपयोग कम करने पर जोर दिया जा रहा है। कोयले को जलाने से कार्बन डाइऑक्साइड जैसी कई हानिकारक गैसें उत्सर्जित होती हैं। ये ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण की बड़ी वजह हैं।
विज्ञापन

दुनिया अब स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ रही है। इसी वजह से न्यूक्लियर पावर प्लांट और सोलर एनर्जी को कई देश अब अपना रहे हैं। इससे ऊर्जा का उत्पादन भी होता रहेगा और उसका पर्यावरण पर दुष्प्रभाव भी कम पड़ेगा।

Viral Video: केयर टेकर की गोद में बार-बार बैठने की कोशिश कर रहा था हाथी, गजराज की मस्ती का वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें