सचिव सैकिया ने क्या कहा?
इस मौके पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, 'अपोलो टायर्स का हमारे नए स्पॉन्सर के रूप में जुड़ना हमारी टीमों की कड़ी मेहनत और लगातार शानदार प्रदर्शन का प्रमाण है। हमें खुशी है कि यह अपोलो का भारत क्रिकेट में पहला बड़ा स्पॉन्सरशिप है, जो इस खेल की बेजोड़ पहुंच और प्रभाव को दर्शाता है। यह सिर्फ एक व्यावसायिक समझौता नहीं है, बल्कि दो ऐसी संस्थाओं के बीच साझेदारी है, जिन्होंने लाखों लोगों का विश्वास और सम्मान अर्जित किया है।'
राजीव शुक्ला ने क्या कहा?
वहीं, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, 'हम अपोलो टायर्स का हमारे नए लीड स्पॉन्सर के रूप में स्वागत करके बहुत खुश हैं। यह एक ऐतिहासिक अवसर है, जो भारत की दो सबसे मजबूत और स्थायी विरासतों को एक साथ लाता है- भारतीय क्रिकेट की अटूट भावना और अपोलो टायर्स की अग्रणी विरासत। बोली प्रक्रिया की प्रतिस्पर्धात्मक प्रकृति बीसीसीआई में मजबूत बाजार विश्वास और टीम इंडिया के वैश्विक ब्रांड को दर्शाती है। हमें विश्वास है कि यह साझेदारी आपसी विकास और सफलता के लिए एक प्रेरक शक्ति बनेगी।'