फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zara Hatke: इस देश में स्ट्रीटलाइट का रंग बदल कर दिया लाल? वजह जानकर दंग रह जाएंगे

Fri, 23 Jan 2026 02:10 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Zara Hatke: डेनमार्क एक बार फिर अपने मानवीय मूल्यों को लेकर चर्चा में है। हाल ही में सामने आई एक खबर के अनुसार डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के पास ग्लाडसैक्से नामक इलाके में पारंपरिक सफेद स्ट्रीटलाइट्स की जगह लाल रोशनी वाले लैंप लगाए जा रहे हैं। इसके पीछे की वजह किसी को भी चौंका सकती है। 
विज्ञापन
डेनमार्क में स्ट्रीटलाइट का रंग कर दिया गया लाल - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेनमार्क उत्तरी यूरोप में स्थित एक अत्यंत विकसित, खुशहाल और प्रगतिशील स्कैंडिनेवियाई देश है। यह देश अपने उच्च जीवन स्तर, मुफ्त शिक्षा-स्वास्थ्य, साइकिल संस्कृति और पर्यावरण के अनुकूल शहरी नियोजन के लिए प्रसिद्ध है। 

विज्ञापन


बेहद अनोखा प्रयोग
डेनमार्क एक बार फिर अपने मानवीय मूल्यों के साथ एक बेहद अनोखे प्रयोग को लेकर भी चर्चा में है। हाल ही में सामने आई एक खबर के अनुसार, डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के पास ग्लाडसैक्से नामक इलाके में पारंपरिक सफेद स्ट्रीटलाइट्स की जगह लाल रोशनी वाले लैंप लगाए जा रहे हैं। जिसके पीछे की वजह किसी को भी चौंका सकती है। बता दें कि यह रोशनी इंसानों के लिए नहीं, बल्कि चमगादड़ों के लिए बदली गई है। 

चमगादड़ों के लिए बदली गई स्ट्रीटलाइट्स

यह देश सिर्फ इंसानों का ही नहीं, बल्कि चमगादड़ों जैसे जीवों का भी उतना ही ख्याल रखता है। रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेडरिक्सबोर्गवेय क्षेत्र में चमगादड़ों की एक स्थायी कॉलोनी रहती है। इस इलाके में कृत्रिम रोशनी चमगादड़ों के उड़ने, खाने और रास्ता पहचानने में बाधा डालती थी, इसलिए सड़क की विशेष पट्टियों पर सफेद लाइट हटाकर लाल रंग की रोशनी लगाई गई है। लाल प्रकाश की तरंगें लंबी होती हैं और शोध के अनुसार यह चमगादड़ों पर सबसे कम नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। जबकि नीली, हरी या सफेद रोशनी उनके व्यवहार को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है।

दादा-पोते की चप्पल और पत्थर से होती मजेदार लड़ाई का अंत देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: शख्स के गुदगुदी करते ही हरकत में आया अजगर, वीडियो देख नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन

सड़क पर लाइटिंग डिजाइन
विज्ञापन

सड़क के कुछ हिस्सों चौराहों और क्रॉसिंग पर अभी भी गर्म सफेद रोशनी लगाई गई है। इन्हें ऊंचे पोलों पर रखा गया है ताकि ड्राइवरों और साइकिल चालकों को विजिबिलिटी में किसी तरह की दिक्कत न हो। ग्लाडसैक्से इलाके में सड़क पर लाइटिंग डिजाइन को इस तरह बनाया गया है, कि जहां जानवर ज्यादा सक्रिय हैं वहां लाल रोशनी और जहां मानवीय गतिविधि अधिक है वहां सफेद रोशनी का इस्तेमाल किया जाए। 

पर्यावरण के लिहाज से संवेदनशील लाल रोशनी

चमगादड आमतौर पर अंधेरे और शांत स्थानों पर रहना पसंद करते हैं। वे सफेद और तेज रोशनी से बचते हैं, जो उनके प्राकृतिक व्यवहार में बाधा डालती है। तो वहीं उन्हें आकर्षित करने के लिए कम तीव्रता वाली, विशेषकर लाल रोशनी उपयुक्त मानी जाती है। लाल रोशनी एक तरह का प्रतीक भी है। जो यह बताती है कि यह इलाका पर्यावरण के लिहाज से संवेदनशील है। डेनमार्क का यह प्रयोग दिखाता है कि, कभी-कभी सड़कें सिर्फ रोशनी से नहीं, बल्कि सोच में बदलाव से भी सुरक्षित बनाई जा सकती हैं। फिलहाल लाल स्ट्रीटलाइट्स का दायरा छोटा है और इसे बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। लेकिन यूरोप और अमेरिका के कई शहरी योजनाकार इस मॉडल को उत्सुकता से देख रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें