फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा-पोते की चप्पल और पत्थर से होती मजेदार लड़ाई का अंत देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 23 Jan 2026 12:27 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Video: दादा-पोते का रिश्ता निस्वार्थ प्यार, गहरी दोस्ती और अपार स्नेह से भरा होता है। वायरल वीडियो में एक दादा और पोते के बीच चप्पल और पत्थर से होती मजेदार लड़ाई देखने को मिलती है, जिसे देखकर आपके भी चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। 
विज्ञापन
दादा और पोते के बीच हुई चप्पल और पत्थर की मजेदार लड़ाई - फोटो : @ChapraZila
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Grandfather And Grandson Fun Fight Viral Video: दादा-पोते का रिश्ता दुनिया का सबसे प्यारा रिश्ता होता है। इसी को देख हमारे बुजुर्गों ने कहा है- मूल से अधिक ब्याज प्यारा होता है। यह रिश्ता निस्वार्थ प्यार, गहरी दोस्ती और अपार स्नेह से भरा होता है। अब इस वीडियो में ही देख लीजिए। जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में एक दादा और पोते के बीच चप्पल और पत्थर से होती मजेदार लड़ाई देखने को मिल रही है। 

Viral Video: शख्स के गुदगुदी करते ही हरकत में आया अजगर, वीडियो देख नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दादा और पोता आमने-सामने खड़े हैं। किसी बात को लेकर दादा अपने पोते पर गुस्सा हो गए हैं और हाथ में चप्पल लेकर उसे डराने की कोशिश करते नजर आते हैं, लेकिन पोता उनसे डरने के बजाय उनको ही मारने के लिए पप्थर उठा लेता है। हालांकि जब दादा उसे जोर से डांटते हैं और पत्थर फेंकने के लिए कहते हैं तो वो तुरंत ही बात मान जाता है और पत्थर को वहीं पर फेंक देता है। 

 
विज्ञापन

 

दादा और पोते के बीच होती इस मजेदार लड़ाई के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, जिदंगी का पहला दोस्त और आखिरी दोस्त के बीच युद्ध। वीडियो को अब तक एक लाख 25 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। तो वहीं वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे है। एक शख्स ने लिखा- ये एक ऐसा युद्ध है, जिसे मैं चाहकर भी नहीं कर सकता। एक अन्य शख्स ने कहा- जिंदगी का यह युद्ध सबसे प्यारा युद्ध है। 

Viral Video: स्कूटी का ड्राइविंग टेस्ट देती लड़की के साथ हुआ कुछ ऐसा, लोग बोले- ये तो 'प्रो राइडर' निकली

Viral Video: लड़के को लेकर दो लड़कियों के बीच हुआ जबरदस्त क्लेश, लगातार जड़े थप्पड़ पे थप्पड़

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें