फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किचन में लगी थी भयानक आग, महिला के लिए देवदूत बनकर पहुंचा डिलीवरी एजेंट, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल

Tue, 20 Oct 2026 04:45 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

एक डाॅक्टर ने सोशल मीडिया पर भावुक करने वाली कहानी बताई है। उनका कहना है कि उनकी रसोई आग लगी थी, तभी उनके घर देवदूत बनकर डिलीवरी एजेंट पहुंचता है। उनकी अपनी पूरी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की है। 
विज्ञापन
किचन में लगी थी भयानक आग, महिला के लिए देवदूत बनकर पहुंचा डिलीवरी एजेंट - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कभी-कभी अजनान शख्स हमारे लिए भगवान बनकर सामने आते हैं। वह ऐसी मुसीबत से निकालने में मदद करते हैं जिसे हम जीवनभर नहीं भूलते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा। एक महिला डॉक्टर के लिए एक डिलीवरी एजेंट देवदूत साबित हुआ।

विज्ञापन


दरअसल, उनकी रसोई में आग लग गई थी और वह समझ नहीं पा रही थीं कि वो क्या करें। तभी डिलीवरी एजेंट वहां पहुंच जाता है और उनकी मदद करता है। महिला डाॅक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी शेयर किया है और  शख्स का आभार जताया है।

डॉक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बताया कि बीती रात एक डिलीवरी एजेंट उनके घर पार्सल देने आया था, जो साधारण डिलीवरी थी। तभी उनकी रसोई में आग लग गई। अचानक हुई इस घटना से वह घबरा गईं और वह समझ नहीं पा रही थीं आग पर कैसे काबू पाया जाए। इस मुसीबत में डिलीवरी एजेंट ने उनकी मदद की। उन्होंने बताया कि उसने बिना किसी हिचकिचाहट के उनकी मदद की। इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी उन्होंने सोशल मीडिया शेयर किया है। 
विज्ञापन





दशहरा 2026: इस गुफा में आज भी रखा है रावण का शव, क्यों नहीं किया गया था अंतिम सस्कार? जानिए क्या है रहस्य

घटना ने डॉक्टर को किया भावुक 

घटना ने महिला डॉक्टर को भावुक कर दिया। उन्होंने बताया कि डिलीवरी एजेंट को शायद अंदाजा नहीं था कि पार्सल पहुंचाने का यह सफर के लिए यादगार घटनाओं में शामिल हो जाएगा। उन्होंने बताया है कि जब किचन में आग लगी, तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया। ऐसे में उस शख्स ने उनकी मदद की और उन्हें महसूस कराया कि इंसानियत आज भी जिंदा है। उन्होंने डिलीवरी एजेंट को अपना रक्षक बताया और उसके निस्वार्थ व्यवहार की तारीफ की।

यूरोप पर होगा इस्लाम का राज! बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी हो रही वायरल

उन्होंने आगे कहा कि शायद उनके पास उस शख्स को धन्यवाद देने के लिए सही शब्द कभी न हों, लेकिन वह उसके इस काम को हमेशा याद रखेंगी। उनका कहना है कि कुछ लोग पार्सल पहुंचाते हैं, तो कुछ जरूरत के वक्त उम्मीद पहुंचाते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें