Metro Me Chori Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन-सा वीडियो अचानक सुर्खियां बटोर ले, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। कभी कोई छोटी-सी घटना भी ऐसा मोड़ ले लेती है कि लोग उसे बार-बार देखने लगते हैं। आजकल लोग सिर्फ मनोरंजन के लिए ही नहीं, बल्कि अजीब, अनोखे और चौंकाने वाले पलों को देखने के लिए भी इन प्लेटफॉर्म्स पर आते हैं। इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है
वायरल वीडियो मेट्रो का है, जिसमें नाकाम चोरी की घटना का मामला सामने आया है। मेट्रो ने लोगों के सफर को आसान जरूर बना दिया है, लेकिन कुछ लोग मेट्रो की भीड़ का फायदा उठाकर गलत कामों को अंजाम देते हैं।
क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेट्रो स्टेशन पर आकर रुकी है और प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्री उसमें चढ़ने लगते हैं। इस दौरान भीड़ काफी ज्यादा है और लोग एक दूसरे को धक्का देकर मेट्रो में चढ़ते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच एक महिला चोरी के उद्देश्य से लोगों के बीच घुस जाती है और मेट्रो में एक यात्री का बैग खोलने की कोशिश करती है। इस दौरान एक शख्स ये सारा सीन रिकार्ड कर रहा होता है, लेकिन उस महिला को इसकी कोई खबर नहीं है।
मजा तब आता है जब एक अंकल को उस महिला का इरादा समझ आ जाता है और वह उसे धर लेते हैं। जैसे ही अंकल महिला चोर को पकड़ते हैं वैसे ही वह ट्रेन से बाहर भागने की कोशिश करती है। लेकिन अंकल उसे घसीट कर मेट्रो के अंदर ले आते हैं। इतने में सारी भीड़ उस महिला की इस हरकत से आग बबूला हो जाती है। वहीं एक आंटी उसे चाते भी मारती हैं।
देखें वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Rudhrayadav001 नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर लिखा, 'भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करते है और लोगों को दिक्कत देते है। ऐसे लोगों को दबोच के पुलिस के हवाले करना चाहिए ताकि इनकी गैंग भी पकड़ी जाए।'' इसके अलावा कई लोगों का कहना है कि, ट्रेन में ऐसा रोज होता है, जो लोगों को काफी परेशानी देता है।
Viral Video: शख्स ने जिम में लिया ऐसा बदला, वीडियो देखकर लोगों के लिए हंसी रोकना हुआ मुश्किल
Video Viral: सुनार की दुकान में धुसा बंदर, अनोखे अंदाज ने लोगों को किया हैरान
Escalator Brushes: क्या सच में जूते साफ करने के लिए होते हैं ये ब्रश? जानिए क्या है इसका असली काम