फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को लड़की ने डेट पर बुलाया और छीन लिए 24 हजार रुपये, फिर बाउंसरों से जमकर पिटवाया

Sun, 20 Sep 2026 09:40 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर वायरल हो रही है, जिसके बाद लोगों के बीच बहस छिड़ी हुई है। दरअसल, एक युवक को लड़की ने डेट पर बुलाया और उससे 24 हजार रुपये छीन लिए। 
विज्ञापन
युवक को लड़की ने डेट पर बुलाया और छीन लिए 24 हजार रुपये, फिर बाउंसरों से जमकर पिटवाया - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। राजधानी में एक युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना महंगा पड़ गया है। लड़की ने युवक से 24 हजार रुपये छिनकर खाने का बिल भरवाया। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उसने बाउंसरों से उसे पिटवाया भी। लड़का वहां जान बचाकर भागा और आनंद विहार थाने पहुंचा। वहां पर उसने पूरी बात बताई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


कैसे लड़की ने युवक को बुलाया?

पीड़ित युवक ने बताया कि 14 सितंबर को एक महिला ने वॉट्सऐप पर मुझे मैसेज किया थ। उसने यहां मीठी-मीठी बातें करके उलाया और कुछ दिन बाद उसने मिलने के लिए बुलाया। जब युवक उसकी बताई जगह पर मिलने गया तो लड़की उसे वहां से कड़कड़डूमा स्थित एक रेस्टोरेंट में ले गई। वहां कुछ ही देर बाद उसने युवक को करीब 21 हजार रुपये का लंबा-चौड़ा बिल थमा दिया, जबकि लड़के ने इतना ऑर्डर ही नहीं किया था। 

25 हजार और मांगे

पीड़ित का कहना है कि इतने बड़े बिल पर उसने सवाल खड़े किए और पैसे देने से इंकार कर दिया। इसके बाद रेस्टोरेंट के स्टाफ और बाउंसरों ने उसके साथ मारपीट की। पहले उसके जबरन 24 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद वो 25 हजार रुपये और मांगने लगे। उसका कहना है कि किसी तरह वह वहां से अपनी जान बचाकर भागा। अब यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। 
विज्ञापन


महिला का रूप बनाकर दिल्ली की सड़कों पर स्कूटी लेकर रात में निकला शख्स, सुरक्षा को लेकर सामने आए अलग-अलग अनुभव  

शख्स ने खौलती चाय में डाल दिया आईफोन 18 प्रो मैक्स, फिर फोन का हुआ जो हाल, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश  

वायरल वीडियो: बहू के साथ सास ने किया शानदार डांस, हरियाणवी गाने पर लगाए ठुमके, जोड़ी ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। रेस्टोरेंट के आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी। कैमरों में रिकॉर्ड हुई घटना के आधार पर पुलिस ने रेस्टोरेंट के बाउंसर अमन गुर्जर और इस पूरे खेल के आयोजक मोहम्मद अरशदुल्लाह आलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस महिला की तलाश कर रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें