जनाब ये इंडिया है, तो जाहिर है इंडियन्स के कारनामों से तो हम हर दिन दो चार होते ही है। इंडिया के लोग कुछ इस कदर जुगाडु है कि बस 'अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता'
अब इस शख्स को ही ले लीजिए। जनाब खुद तो बिना हैलमेट के स्कूटर की सवारी कर ही रहें है साथ में अपने तीन कुत्तों को भी पूरा शहर घुमाने की ठान कर बैठे हैं। आपने स्कूटर पर 4 लोगों को एक साथ तो जरूर देखा होगा, पर स्कूटर पर एक साथ तीन कुत्तों को बिठाकर सवारी करते आपने अगर नहीं देखा तो यहां देखिए...
ये वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो की खास बात ये है कि पीछे बैठे दोनों कुत्तों ने किसी प्रकार का सहारा नहीं लिया और फिर भी बिना बैलेंस खोए पूरी दिल्ली की सैर कर रहें है। आगे बैठा कुत्ता भी बिना कुछ पकड़े आराम से स्कूटर की सैर कर रहा है।
इस वीडियो को फेसबुक पर एक व्यक्ति ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 30 हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं।