देहरादून कॉलेज डांस वायरल वीडियो: टीचर्स डे यानी शिक्षक दिवस पर स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों के सम्मान के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनमें छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। डांस, संगीत, भाषण, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए छात्र अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हैं। हाल ही में देहरादून के एक कॉलेज में टीचर्स डे के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके सामने आने के बाद कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
मध्य प्रदेश: जिस काम के लिए लोग उड़ाते थे शख्स का मजाक, उसी मेहनत ने दिलाया विदेश में जॉब ऑफर
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वीडियो में कुछ छात्र फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ के गाने ‘उह ला ला’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। छात्राओं के डांस शुरू करते ही वहां मौजूद अन्य छात्र तालियां और सीटियां बजाने लगते हैं। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स ने कॉलेज प्रशासन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।
कॉलेज प्रशासन ने दिया स्पष्टीकरण
विवाद बढ़ने के बाद कॉलेज प्रशासन ने स्पष्टीकरण जारी कर कहा कि, वायरल वीडियो में दिखाई गई प्रस्तुति संस्थान के आधिकारिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं थी। कॉलेज के मुताबिक, कार्यक्रम के लिए तैयार की गई मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम लिस्ट में इस प्रस्तुति को मंजूरी नहीं दी गई थी। कॉलेज ने यह भी बताया कि, निर्धारित कार्यक्रम समाप्त होने के बाद छात्र समिति की ओर से बिना पूर्व अनुमति के यह प्रस्तुति शुरू की गई थी। जैसे ही कॉलेज अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए प्रस्तुति को रोक दिया।
वायरल वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है, जिसे लेकर कई प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोगों का कहना है कि एक औपचारिक और गरिमामय कार्यक्रम में इस तरह के गाने का चयन उचित नहीं था। कुछ यूजर्स ने यह सवाल भी उठाया कि क्या इस प्रस्तुति को फैकल्टी या कार्यक्रम के आयोजकों की अनुमति मिली थी। हालांकि, फिलहाल कॉलेज प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बिहार: पवन सिंह के गाने पर झूम उठा ह्यूमनॉइड रोबोट, लॉलीपॉप लागेलू पर किया जबरदस्त डांस
ऋषिकेश: जापानी एंबेसडर ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद, फोटोज शेयर कर लिखी दिल की बात
विवादित प्रस्तुति पर कॉलेज का बड़ा कदम
कॉलेज प्रशासन ने बताया कि वायरल वीडियो से जुड़े मामले की जांच भी कराई गई है। संस्थान के मुताबिक, मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की गई थी। समिति की सिफारिशों के आधार पर जिम्मेदार पाए गए लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कॉलेज के स्पष्टीकरण के अनुसार, विवादित प्रस्तुति को संस्थान की ओर से कोई आधिकारिक अनुमति नहीं दी गई थी। साथ ही, यह कार्यक्रम की निर्धारित सूची का हिस्सा भी नहीं था। तय कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बिना पूर्व अनुमति के यह प्रस्तुति शुरू की गई थी।