फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला का अनोखा डांस हुआ वायरल, लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

Wed, 09 Apr 2025 11:59 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला डांस कर रही है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस महिला का आत्मविश्वास इतना अच्छा है की लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
मेट्रो में डांस करती महिला - फोटो : Instagram/@amita.876
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: दिल्ली मेट्रो के वायरल वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर तहलका मचाते रहते हैं। कभी कोई अजीब हरकत करता है तो कभी झगड़े का वीडियो वायरल होता है। मगर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जो इससे थोड़ा अलग है। इस वीडियो में एक महिला डांस कर रही है, इनका डांस इतना अनोखा है कि लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन

 


वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला दिल्ली मेट्रो के डिब्बे में खुले मन से डांस कर रही है। उसके स्टेप्स इतने जोश भरे हैं कि आसपास मौजूद यात्री हैरान रह जाते हैं। साथ ही उनका फेस एक्सप्रेशन तो और भी मजेदार है जिसे देखकर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग उसे आश्चर्य से देखते नजर आ रहे हैं, तो कुछ अपना फोन निकालकर उसका वीडियो बना रहे हैं। वहीं, कुछ यात्रियों के चेहरे पर हंसी साफ दिख रही है, जैसे वे इस अनोखे नजारे को देखकर अपनी खुशी रोक नहीं रोक पा रहे हों। महिला का यह बेफिक्र अंदाज और डांस मूव्स हर किसी को प्रभावित कर रहा था।

ये भी पढ़ें- Zara Hatke: इन देशों में सांप का खून पीते हैं लोग, क्यों नहीं होता है जहर का असर? जानिए आखिर क्या है वजह
विज्ञापन



लोगों की प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद तेजी से फैल गया। यूजर्स ने इसे शेयर करते हुए महिला की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने कमेंट्स में लिखा, 'एज इज जस्ट नंबर" यानी उम्र महज एक संख्या है। यूजर्स का कहना था कि दिल से जवान रहना ही असली बात है, और इस महिला ने अपने जोश से हर किसी का दिल जीत लिया। दूसरे यूजर ने लिखा, 'इतना कॉन्फिडेंस और एनर्जी देखकर मजा आ गया'। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @amita.876 नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही लगभग 7 हजार लोगों ने लाइक किया है।

ये भी पढ़ें-  Video: हाथी ने शेरनी पर किया अचानक हमला, फिर बच्चों को देखकर किया कुछ ऐसा, लोग बोले- इंसानों को सीखना चाहिए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें