फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs RR: गुजरात का विजयी चौका, राजस्थान की तीसरी हार; बल्ले से साई सुदर्शन और बॉलिंग में प्रसिद्ध कृष्णा चमके

Wed, 09 Apr 2025 11:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 217 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 19.2 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट झटके। वहीं, राशिद खान और साई किशोर को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन
राजस्थान बनाम गुजरात - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराकर जीत का चौका लगाया। पांच में से चार मुकाबले जीतकर शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम अंक तालिका में आठ अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई। वहीं, राजस्थान को इस सत्र में तीसरी बार मुंह की खानी पड़ी है। बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 217 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 19.2 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट झटके। वहीं, राशिद खान और साई किशोर को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा मोहम्मद सिराज, अरशद खान और कुलवंत खेजरोलिया ने एक-एक सफलता हासिल की।
विज्ञापन

राजस्थान के बल्लेबाजों पर भारी पड़े गुजरात के गेंदबाज
218 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। उन्हें पहला झटका दूसरे ही ओवर में अरशद खान ने दिया। यशस्वी जायसवाल सिर्फ छह रन बना पाए। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने नीतीश राणा को पवेलियन की राह दिखाई। वह सिर्फ एक रन बना पाए। इसके बाद रियान पराग और संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच 48 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान रियान ने एक चौके और तीन छक्के की मदद से 26 रन बनाए। उन्हें खेजरोलिया ने बटलर के हाथों कैच कराया।

छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए शिमरन हेटमायर ने 32 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना शिकार बनाया। गुजरात के खिलाफ संजू सैमसन ने 41, ध्रुव जुरेल ने पांच, शुभम दुबे ने एक, जोफ्रा आर्चर ने चार, महीश तीक्षणा ने पांच, तुषार देशपांडे ने तीन रन बनाए। वहीं, संदीप शर्मा छह रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन

साई सुदर्शन ने रखी जीत की नींव
साई सुदर्शन की तूफानी 82 रनों की पारी बदौलत गुजरात टाइटंस ने राजस्थान के सामने 218 रन का लक्ष्य रखा। 23 वर्षीय बल्लेबाज ने पांच पारियों में चौथी बार अर्धशतकीय पारी खेली। इस मैच की शुरुआत में कप्तान शुभमन गिल सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद सुदर्शन को जोस बटलर का साथ मिला। दोनों के बीच 47 गेंदों में 80 रनों की साझेदारी हुई। महीश तीक्षणा ने बटलर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह पांच चौके की सहायता से 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके सुदर्शन ने शाहरुख खान के साथ 62 रन जोड़े। 16वें ओवर में तीक्षणा ने शाहरुख को सैमसन के हाथों कैच कराया। वह भी 36 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। गुजरात के लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने सात और राशिद खान ने 12 रन बनाए। वहीं, राहुल तेवतिया (12) और अरशद खान (0) नाबाद रहे। राजस्थान के लिए तुषार देशपांडे और महीश तीक्षणा ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा को एक-एक विकेट मिला।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें