फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पानी में मौज-मस्ती कर रहे थे दो दोस्त, तभी आ गया मगरमच्छ, फिर जो हुआ देखकर यकीन नहीं होगा

Sun, 21 Jul 2024 01:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

 कई बार नदी या तालाब में स्नान करते समय लोगों का खतरनाक जीवों से सामना हो जाता है। सोशल मीडिया आए दिन इस तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। एक बार फिर इसी तरह का वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
: पानी में मौज-मस्ती कर रहे थे दो दोस्त, तभी आ गया मगरमच्छ - फोटो : instagram/@m1yd
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: कई बार नदी या तालाब में स्नान करते समय लोगों का खतरनाक जीवों से सामना हो जाता है। सोशल मीडिया आए दिन इस तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। एक बार फिर इसी तरह का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि तालाब में नहाते समय लोगों के पास मगरमच्छ जाते हुए दिखाई देता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े नहीं होंगे, बल्कि आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। 

विज्ञापन


अगर आप पानी में मौज मस्ती कर रहे हों और अचानक आपके सामने खतरनाक मगरमच्छ आ जाए, तो डर से आपकी हालत क्या होगी। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपकी प्रतिक्रिया कुछ और ही होने वाली है। चलिए अब हम आपको बिना देर किए इस वीडियो की सच्चाई बताते हैं। दरअसल, यह एक प्रैंक वीडियो है। यह वीडियो आपको हंसाने के साथ ही यह भी बताएगा कि सामने मगरमच्छ आने के बाद लोग क्या करते हैं। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तालाब दो लोग नहा रहे हैं। इसी दौरान एक नकली मगरमच्छ आ जाता है। इस मगरमच्छ को देखकर उनकी हालत खराब हो जाती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रैंक करना वाला दोस्त रिमोट कंट्रोल से मगरमच्छ को एक शख्स पर उछालता है, तो वह डर से पानी में कई बार बुरी तरह गिरता है, तो वहीं एक शख्स तो किसी तरह पानी से बाहर आ जाता है, लेकिन दूसरा आखिर तक फंसा रहता है और समझ नहीं पाता है कि उसके मजाक किया जा रहा है। 
विज्ञापन


Three Gorges Dam: चीन के इस बांध ने पृथ्वी की घूमने की गति को कर दिया धीमा, नासा का चौंकाने वाला खुलासा



Birds Commit Suicide: भारत का ऐसा रहस्यमयी गांव, जहां रात में आता है पक्षियों का झुंड और कर लेता है आत्महत्या

इंस्टाग्राम पर @m1yd नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को करोड़ों लोग देख चुके हैं, जबकि लाखों लोगों ने इस लाइक किया है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें