फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cow Video: स्कूल से लौट रही बच्ची को गाय ने उठाकर पटका, फिर मारती रही सींग, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल

Sat, 07 Sep 2024 07:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर अक्सर सड़कों पर आवारा पशुओं के हमले के वीडियो देखने को मिलते हैं। इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 
विज्ञापन
स्कूल से लौट रही बच्ची को गाय ने पटका - फोटो : instagram/ ranjit.rana.meena
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Cow Attack Video: सोशल मीडिया पर अक्सर आवारा पशुओं के हमले के वीडियो देखने को मिलते हैं। इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छात्रा स्कूल से लौट रही है और उस पर अचानक गाय हमला कर देती है।

विज्ञापन


इस दौरान वहां पर चीख पुकार मच जाती है। लोग गाय को हटाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह बच्ची को मारती रहती है। वीडियो में दिख रहा है कि बच्ची के साथ उसकी मां भी है। मां के साथ बच्ची और एक छोटा बच्चा दिख रहा है। 

यह रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई का है। यहां के एमएमडीए कॉलोनी में गली से जा रही एक छोटी बच्ची पर गाय ने हमला कर दिया और सीगों से उठाकर जमीन पर पटक देती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बुरी तरह से लड़की को गाय सिर और पैरों से मा रही है। यह घटना काफी पुरानी है, लेकिन इसका वीडियो एक बार फिर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


सामने आया सीसीटीवी फुटेज

वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 9 साल की बच्ची अपनी मां और पांच साल के भाई के साथ स्कूल से लौट रही है। इसी दौरान गली में उनके आगे गाय आ जाती हैं। तभी एक गाय पीछे मुड़ती है और छोटी बच्ची को सीगों से उठाकर पटक देती है। इसके बाद गाय ने बच्ची पर एक के बाद एक कई हमले किए।

Lunar Eclipse 2024: चंद्र ग्रहण के दिन आसमान में दिखेगा अद्भुत चांद, जानिए कहां-कहां आएगा नजर
 

Animals In Space: मुनष्य से पहले अंतरिक्ष जा चुके हैं ये 6 जानवर, इन जीवों से सीखकर चांद तक पहुंचा इंसान

पीड़ित बच्ची की मां की चीखें सुनकर वहां पर कई लोग पहुंच जाते हैं और पत्थर मारकर गाय को भगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन गुस्से पागल हुई गाय ने बच्ची पर बार-बार हमला करती है। 

Optical Illusion: तस्वीर में उल्लू को खोजने में बड़े-बड़े सूरमा फेल, क्या आप पांच सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?

इसके बाद एक शख्स डंडे से मारता है जिसके बाद बड़ी मुश्किल से किसी तरह बच्ची को गाय से बचाया जा सका। पास में लगे सीसीटीव में यह भयावह दृश्य कैद हो गया। बच्ची पर गाय के हमले का वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें