फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: शादी में ऐसी चीज भूल गए दूल्हा-दुल्हन, मंडप में बैठ-बैठे किया ऑर्डर, आने पर ही हुईं रस्में पूरी

Tue, 30 Dec 2025 11:45 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Wedding Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोग हैरान हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। दरअसल, इसमें दिख रहा है कि शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन सिंदूर लाना भूल गए हैं।  आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है? 

विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन का वायरल वीडियो - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Wedding Couple Viral Video: इंटरनेट पर आए दिन शादी की रस्मों के तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई बार दुल्हन का शादी वाला डांस तो कभी दूल्हे का अंदाज। कुछ वीडियो लोगों को खूब हंसाते हैं तो कुछ हमें हैरान कर देते हैं। इन दिनों एक मंडप में दूल्हे के सिंदूर भूलने का वीडियो वायरल हो रहा है। कपल जब अपनी शादी में सिंदूर भूल गया तो एक ई काॅमर्स वेबसाइट ने कुछ ही मिनटों में मंडप में इसकी डिलीवरी कर दी। इसके बाद ही रस्में पूरी की गईं। यह मजेदार वीडियो इंटरनेट पर हर किसी का ध्यान खींच रहा है। 

विज्ञापन

भारत में शादियों में होने वाली एक रस्म दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने की भी होती है। अगर दूल्हा सिंदूर ही भूल जाए तो क्या होगा? वीडियो के शुरू में दूल्हा ये बताता है कि फेरों के समय एक छोटी सी चीज जरूरी होती है, वो होती है सिंदूर और वो हम नहीं लाए हैं। दूल्हा फिर कहता है कि, हमने सिंदूर ऑनलाइन डिलीवरी से ऑर्डर किया है। जो 16 मिनट में आएगा। फिर जब सिंदूर की डिलीवरी होती है तो पूरा परिवार खुशी मनाता है और काफी देर से इंतजार कर रहे दूल्हा-दुल्हन की शादी भी होती है।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @Vogueshaire Weddings  नाम के अकाउंट से दो दिन पहले शेयर किया गया है। दूल्हा-दुल्हन के इस वीडियो में सिंदूर भूलने और फिर इसे ऑर्डर करने के सीन दिखाए गए हैं। इसमें कपल के सिंदूर भूलने और फिर इसके आने की खुशी भी देखी जा सकती है। हालांकि, किन्हीं कारणों से वीडियो को साझा नहीं कर सकते हैं। 

विज्ञापन

दूल्हा-दुल्हन के इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, डिलीवरी वाले का शगुन तो बनता है। एक अन्य शख्स ने कहा कि, डिलीवरी वाले ने बचा लिया। वीडियो को कई लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वहीं कई लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं। इससे पहले भी दूल्हा और दुल्हन के कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें कुछ न कुछ ऐसा था, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें