फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: कैसे चीनी एप से हैक हो रहा ई-रिक्शा? मोबाइल से कोई भी कर दे रहा बंद, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया हड़कंप

Fri, 03 Jul 2026 07:53 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral: सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है चीनी एप से सड़क पर चलने वाला ई-रिक्शा को अचानक बंद किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
विज्ञापन
कैसे चीनी एप से हैक हो रहा ई-रिक्शा? मोबाइल से कोई भी कर दे रहा बंद - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bat-BMS App: सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है ई-रिक्शा को एक ऐप से बंद किया जा सकता है। वीडियो में दावा किया है कि इस एप का नाम BAT-BMS है, जिसकी मदद से किसी ई-रिक्शा की बैटरी को ऑफ किया जा सकता है और ई-रिक्शा को बंद किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो में यह दावा किया जा रहा है। इनमें आप देख सकते हैं कि इस ऐप से ई-रिक्शा बंद हो जाते हैं।

विज्ञापन


क्या करता है एप?

दरअसल, BAT-BMS ऐप बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम को कंट्रोल और मॉनिटर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दावा किया जा रहा है कि ई-रिक्शा में लगने वाली लिथियम-आयन बैटरी में एक ब्लूटूथ-इनेबल्ड BMS होता है। उस सिस्टम को इस एप से हैक किया जा रहा है और ई-रिक्शों को बंद किया जा रहा है। इस ऐप को लेकर टेक विशेषज्ञों ने भी सोशल मीडिया पोस्ट किया है और उनकी मांग है कि अगर यह सच है, तो तुरंत इस एप पर रोक लगाई जानी चाहिए। उनका कहना है कि इस तरह के एप का गलत इस्तेमाल रिक्शा चालक और सवारियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। 

आखिर क्या है यह ऐप?

BAT-BMS एक चीन में बना एप है, जिससे लिथियम-आयन बैटरी को मैनेज और मॉनिटर किया जा सकता है। इस एप की मदद से बैटरी हेल्थ, वोल्टेज, करंट और चार्जिंग प्रतिशत की रियल टाइम में जानकारी प्राप्त होती है। लिथियम बैटरी के तापमान को भी ट्रैक करने का कमा करता है, जिससे वह ओवरहीट न हो। इससे बैटरी में किसी तरह के धमाके जैसी स्थिति से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


Viral Bird Nest: हीरे से भी महंगा बिकता है इस चिड़िया का घोसला, खरीदने के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं अमीर

दावा किया जा रहा है कि यह एप सड़क पर चल रहे उन ई-रिक्शा से कनेक्ट हो जा रहा है, जिनके ब्लूटूथ-इनेबल्ड BMS पासवर्ड से सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में इस एप से ई-रिक्शा कंट्रोल किए जा रहे हैं। यह सुरक्षा की दृष्टि से बहुत खतरनाक साबित हो सकता है।
 

Video: टाइगर ने शिकार के लिए भालू को दौड़ाया, तो तनकर खड़ा हो गया, फिर जो हुआ देखकर नहीं होगा यकीन
विज्ञापन


कैसे काम करता है ऐप?

सोशल मीडिया पर एक टेक कंटेंट क्रिएटर ने इसे लेकर पूरी डिटेल के साथ वीडियो भी शेयर किया है। उनका कहना है कि ज्यादातर ई-रिक्शा में चीनी कंपनियों के बनाए गए BMS का इस्तेमाल होता है। यह सिस्टम बैटरी को मॉनिटर करता है और मोबाइल एप से जुड़ जाता है। 
 

Rare Fossil Discovery: समुद्र किनारे टहल रहे बच्चे को मिली ऐसी रहस्यमयी चीज, देखकर वैज्ञानिक भी चौंक गए

उन्होंने आगे बताया कि इस BMS को यूजरनेम और पासवर्ड से लॉक कर सकते हैं, लेकिन लापरवाही और थोड़ी सुविधा के लिए इन्हें बिना पासवर्ड या यूजरनेम के ओपन मोड में ही छोड़ दिया जाता है। इसके कारण कोई भी व्यक्ति चीनी ऐप से नजदीकी ई-रिक्शा की बैटरी से कनेक्ट कर ले रहा है। उनका कहना है कि इस ऐप में रिमोट कट-ऑफ का ऑप्शन भी दिया जाता है। इससे एक बार एप से कनेक्ट करने के बाद बीच सड़क चलते ई-रिक्शा को अचानक बंद किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा है कि लोग प्रैक के तौर इस के वीडियो बना रहे, लेकिन यह बेहद खतरनाक है। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें