दरअसल, चीन में एक पिता ने अपने बेटे को चैलेंज दिया कि उसकी वीडियो पर जितने लाइक आएंगे, उसे उतनी बार रोप स्किपिंग (रस्सी कूद) करनी होगी। लड़के का नाम निकनेट टैंगडो है, जिसकी उम्र सिर्फ 7 साल है। बच्चे का वजन 45 किलो था और लंबाई 4.3 फीट। लंबाई पर चीन के चीन के मापदंडों के मुताबिक, 19 किलो ज्यादा था। ऐसे में उसके पिता ने उसे लाइक के बदले रस्सी कूदने का चैलेंज दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
कुछ लोगों का कहना है कि पिता ने बच्चे को फंसा दिया। हालांकि, ऐसा नहीं कह सकते हैं, लेकिन इस वायरल होने का नतीजा कहा जा सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 9 फरवरी टैंगडो के पापा ने वजन घटाने के इस सोशल मीडिया वाले वितार के लिए बेटे को मना लिया था। लेकिन 18 लाख लाइक आने के बाद बच्चा डर गया और अपने पापा से कहने लगा कि क्या आप मेरे लिए रस्सी कूद सकते हैं?
Viral Video: शख्स ने गूगल मैप्स से नापी रनवे पर दौड़ते विमान की स्पीड, लोग बोले- भारत में टैलेंट की कमी नहीं
उससे पापा ने ही एक दूसरे वीडियो में सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें इतनी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं है, लेकिन बेटे से यह वादा कराया था कि अगर वीडियो पर 1 हजार से लेकर 10 हजार तक लाइक्स आते हैं, तो उसे उतनी बार रोप स्किपिंग करनी होगी। लेकिन वीडियो पर जब 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो हैरान हो गए।
Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चंद्र ग्रहण के दौरान खून जैसा लाल हो जाएगा चांद
चीन के इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया भी खूब आ रही है। इसमें एक बंदे ने सोशल मीडिया यूजर्स को बेरहम बताया है। वहीं एक अन्य का कहना है कि मेरा हौसला बहुत खराब है। लेकिन जब मैंने देखा कि उसे दस लाख बार स्किप करना पड़ता है, तो मैं हंसे बिना नहीं रह सका। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।