फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन में फंसी मंत्री वीणा जॉर्ज हुईं घायल, केरल के सीएम विजयन ने की निंदा

Wed, 25 Feb 2026 05:14 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर

सार

केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने इस घटना को अत्यंत निंदनीय और कड़े विरोध के योग्य बताते हुए सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही। केरल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाल ही में चिकित्सा लापरवाहियों से जुड़े कुछ मामलों के सामने आने के बाद ये प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज से मिले सीएम विजयन - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज बुधवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाले छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर घायल हो गईं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंत्री वीणा जॉर्ज ट्रेन में चढ़ने के लिए कन्नूर रेलवे स्टेशन पहुंची थीं, इसी दौरान यह घटना घटी।
विज्ञापन


घटना के समय रेलवे स्टेशन पर मौजूद राज्य विधानसभा अध्यक्ष ए.एन. शमसीर ने पत्रकारों को बताया कि मंत्री के हाथ और गर्दन में चोटें आई हैं। समाचार चैनलों द्वारा प्रसारित दृश्यों में मंत्री, पुलिसकर्मियों के साथ, प्रदर्शनकारियों के बीच फंसी हुई दिखाई दीं।

ये भी पढ़ें: Assam: गौरव गोगोई इंडिया-फिलीपींस संसदीय मैत्री समूह के अध्यक्ष के लिए नामित, असम सीएम ने कसा तंज
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती की गईं वीणा जॉर्ज
वीणा जॉर्ज को कन्नूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता पी. जयराजन ने बताया कि उनका इलाज गहन चिकित्सा इकाई (इंटेंसिव केयर यूनिट) में चल रहा है। कुछ मरीजों से जुड़ी कथित चिकित्सा लापरवाही की घटनाओं के बाद पिछले एक सप्ताह से जॉर्ज को विपक्ष के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।


केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कांग्रेस के छात्र संगठन केएसयू के कार्यकर्ताओं द्वारा जॉर्ज पर कथित हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे कांग्रेस की घृणित राजनीति का कृत्य बताया। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि स्वास्थ्य मंत्री पर कन्नूर रेलवे स्टेशन पर उस समय हमला किया गया और वे घायल हो गईं जब वह प्लेटफार्म की ओर जा रही थीं।

हिंसक लोगों के समूह द्वारा किया गया उत्पात :सीएम विजयन
विजयन ने कहा, 'वहां जो कुछ हुआ वह किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं था, बल्कि हिंसक व्यक्तियों के एक समूह द्वारा किया गया उत्पात था।' मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल में भारत की सबसे अच्छी सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों में से एक है, यह तथ्य आधिकारिक एजेंसियों द्वारा भी मान्यता प्राप्त है। उन्होंने कांग्रेस पर एक ऐसे मंत्री को निशाना बनाने के लिए कुछ घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगाया, जिनका इसमें कोई हाथ नहीं था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ओडिशा विजिलेंस की कार्रवाई: पहले रिश्वतखोरी में पकड़े गए डीडीएम, फिर छापेमारी में घर से मिला करोड़ो का खजाना

उन्होंने कहा, 'इस तरह की कार्रवाइयों को राजनीति के रूप में नहीं देखा जा सकता, बल्कि केवल राजनीतिक पतन के रूप में देखा जा सकता है।' विजयन ने कांग्रेस नेतृत्व को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें यह नहीं मानना चाहिए कि वे अपने समर्थकों को उकसाकर कानून व्यवस्था बिगाड़ सकते हैं या राज्य में अशांति पैदा कर सकते हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें