मैडम के सवाल पर बच्चों के मजेदार जवाब
- फोटो : @samarathekindergarten
स्कूल के नन्हें बच्चों का वायरल वीडियो: कहते हैं बच्चे मन के सच्चे होते हैं। उनके मन में न कोई छल-कपट होता है और न ही बातों को घुमा-फिराकर कहने की आदत। वे जो महसूस करते हैं, उसे बेझिझक अपनी बातों में बयां कर देते हैं। यही वजह है कि बच्चों की मासूमियत और उनकी बातें अक्सर लोगों का दिल जीत लेती हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक टीचर अपने नन्हे छात्रों से मजेदार सवाल पूछती नजर आ रही हैं।
झांसी: रील बनाने के चक्कर में शख्स ने 30 फीट की उंचाई से बांध में लगाई छलांग, फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे होश
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, टीचर बच्चों के पास पहुंचती हैं और उनसे एक मजेदार सवाल पूछती हैं- अगर आप एक दिन के लिए टीचर बन जाएं, तो क्या करेंगे? सवाल सुनते ही कुछ बच्चे पहले तो थोड़ा हैरान नजर आते हैं, लेकिन अगले ही पल बेझिझक अपने मन की बात कहने लगते हैं। सबसे पहले एक बच्ची ऐसा जवाब देती है, जिसे सुनकर शायद टीचर को भी अपने सवाल का अंदाजा नहीं रहा होगा। बच्ची कहती है कि वह एक दिन के लिए प्रिंसिपल बनना चाहती है। इसके बाद एक स्टूडेंट कहता है कि अगर वह टीचर बना, तो अपनी मैम को ही होमवर्क देगा। वहीं, एक बच्चे का जवाब सबसे अलग था, उसने साफ कह दिया कि वह स्कूल ही नहीं आएगा।
देखें वीडियो-
बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
बच्चों के जवाब यहीं नहीं रुकते। एक नन्हा स्टूडेंट टीचर बनने के बाद सभी बच्चों को आइसक्रीम खिलाने की बात करता है, तो दूसरा कहता है कि वह स्टूडेंट्स से डांस करवाएगा। बच्चों के इन मासूम और मजेदार जवाबों ने न सिर्फ टीचर को चौंका दिया, बल्कि वीडियो देखने वाले लोगों के चेहरों पर भी मुस्कान ला दी।
वीडियो पर मजेदार रिएक्शन
नन्हे बच्चों के मजेदार जवाब के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- अगर आप एक दिन के लिए टीचर बनेंगे? सोशल मीडिया पर बच्चों का यह दिल छू लेने वाला वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। जिसे अबतक 70 लाख से ज्यादा व्यूज और हजारों लाइक मिल चुके हैं, तो वहीं वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- टीचर से सीधे प्रिंसिपल। दूसरे शख्स ने कहा-मैम को होमवर्क दूंगा पर्सनल था।
वायरल वीडियो: ट्रेन में खाने के बड़े बर्तनों के साथ पहुंची महिला, बर्थ पर ही सजा दी चिकन-चावल की दावत
हनुमान जी की मूर्ति के सामने दिखा अनोखा नजारा, मंदिर में भजन सुनते ही झूम उठा कुत्ता, देखें वीडियो