फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: ईरान से बच्चों की जान बचाकर रूस ले गई प्रेग्नेंट महिला, फिर मासूम के साथ हुई दिल दहलाने वाली घटना

Wed, 25 Jun 2025 07:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: रूस की राजधानी मॉस्कों के शेरेमेत्येवो इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
ईरान से बच्चों की जान बचाकर रूस ले गई प्रेग्नेंट महिला, फिर मासूम के साथ हुई दिल दहलाने वाली घटना - फोटो : X@LASHYBILLS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: रूस की राजधानी मॉस्कों के शेरेमेत्येवो इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल, यहां पर एक पर्यटक ने एक 18 महीने के मासूम बच्चे को बेहरमी से सिर के बल जमीन पर पटक दिया। इस वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अब कोमा में है। जहां वह अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहा है। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक में बताया गया है कि यह बच्चा अपनी प्रेग्नेंट मां के साथ ईरान-इजराइल युद्ध से बचकर अफगानिस्तान के रास्ते रूस गया था। मासूम बच्चे के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार के घटना के वीडियो को देखकर रूह कांप जाएगी। यह वीडिया विचलित कर देने वाला है। 

भारत में ईरानी दूतावास के हैंडल से सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज को शेयर किया गया है। इस आप साफ देख सकते हैं कि एक शख्स बच्चे के पास खड़े होकर बच्चे को लगातार घूर रहता है। जैसे ही उसने बच्चे को अकेला देखा उसे उठाकर हॉल में फर्श पर पटक दिया। 
विज्ञापन


Viral Video: शख्स ने चुरा ली फ्लाइट में रखी लाइफ जैकेट, चोरी के बाद भी सीना जोरी कर रहा था आदमी, देखें वीडियो



World Biggest Mysteries: इतिहास की वो सात अनसुलझे रहस्य, जिन्हें आज तक नहीं सुलझा पाया कोई

हमले में बच्चे की सिर में गहरी चोट लगी है। रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर और कई अंदरूनी जख्म आए हैं। बच्चे को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन बच्चा अब कोमा में है। 

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी की पहचान 31 वर्षीय व्लादिमीर विटकोव के रूप में हुई है। वह बेलारूस का नागिरक है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि मुल्जिम के शरीर में गांजे के अंश मिले। उसके पास ड्रग्स भी बरामद हुई है। पुलिस अभी पूछाताछ कर रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें