फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: क्या दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे बुमराह? दिनेश कार्तिक को इस तेज गेंदबाज के खेलने पर संदेह

Wed, 25 Jun 2025 07:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मैच के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इस बात को स्वीकार किया कि बुमराह को लेकर भारतीय टीम की रणनीति में कोई बदलाव नहीं होगा और वह सीरीज में तीन मैच ही खेलेंगे। कार्तिक ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी और कहा कि बुमराह इंतजार करेंगे क्योंकि एजबेस्टन की पिच सपाट हो सकती है।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को इस बात पर संदेह है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे। इंग्लैंड दौरे पर बुमराह का वर्कलोड प्रबंध चर्चा का विषय रहा है और इस तेज गेंदबाज ने भी कहा था कि वह सीरीज के पांचों मैच में नहीं खेलेंगे। पहले टेस्ट मैच में बुमराह ने कुल 43.4 ओवर गेंदबाजी की और पांच विकेट लेने में सफल रहे। 
विज्ञापन

दो जुलाई से होना है दूसरा टेस्ट 
मैच के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इस बात को स्वीकार किया कि बुमराह को लेकर भारतीय टीम की रणनीति में कोई बदलाव नहीं होगा और वह सीरीज में तीन मैच ही खेलेंगे। कार्तिक ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी और कहा कि बुमराह इंतजार करेंगे क्योंकि एजबेस्टन की पिच सपाट हो सकती है और इस मैच में उपलब्ध नहीं रहने से बुमराह के शरीर को आराम मिलेगा। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में दो जुलाई से खेला जाएगा। 

कार्तिक बोले- लॉर्ड्स में खेलना पसंद करेंगे बुमराह 
कार्तिक का मानना है कि बुमराह लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में खेलना पसंद करेंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि इस बारे में आखिरी निर्णय टीम को ही लेना है। कार्तिक ने कहा, सबसे पहले हमें यह देखना होगा कि बुमराह खेल रहे हैं या नहीं। मुझे संदेह है कि बुमराह एजबेस्टन में खेलना चाहेंगे। मुझे लगता है कि वह इंतजार करेंगे। यह सपाट पिच है और इससे उनके शरीर को अधिक समय मिलेगा। उन्होंने इस मैच में बहुत अधिक ओवर फेंके हैं। जितना अधिक आराम होगा, उनके लिए उतना ही बेहतर होगा। मुझे लगता है कि वह लॉर्ड्स में खेलना पसंद करेंगे, लेकिन यह इस बारे में नहीं है कि वह क्या चाहते हैं, बल्कि यह है कि टीम को क्या लगता है कि उन्हें क्या करना है।

एक स्पिनर के साथ उतरने का समर्थन किया
पहले मैच में हार के बाद इस बारे में चर्चा हो रही है कि भारत को दूसरे टेस्ट मैच में कुलदीप यादव को मौका देना चाहिए। ऐसा हुआ तो टीम को दो स्पिनरों के साथ उतरना पड़ेगा। हालांकि, कार्तिक का मानना है कि भारत के लिए एक स्पिनर के साथ खेलना काफी है और दो स्पिनरों को उतारने से बल्लेबाजी कमजोर हो जाएगी। कार्तिक ने कहा कि भारत को यह नहीं सोचना चाहिए कि इंग्लैंड क्या करेगा। 
विज्ञापन

कार्तिक ने कहा, इंग्लैंड में आपको एक से ज्यादा स्पिनर के साथ उतरने की जरूरत नहीं है। अगर आप दो स्पिनर के साथ खेल रहे हैं, तो यह वास्तव में आपकी बल्लेबाजी को कमजोर करता है। उन्हें एक बात के बारे में बहुत आश्वस्त होने की जरूरत है: वे यह नहीं सोच सकते कि इंग्लैंड क्या करेगा। इंग्लैंड जो कर रहा है वह बहुत सरल है, उन्होंने चुना है कि चाहे वह साधारण गेंदबाजी ही क्यों न हो वे उसे करने के लिए खुद को तैयार करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें