छठ से पहले बिहार की मंडी में आसमान पर कद्दू के दा
- फोटो : एक्स
बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां जोरों पर हैं। 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत होने जा रही है। लेकिन पर्व शुरू होने से पहले ही सब्जी मंडियों में कद्दू की कीमतों ने लोगों को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर बिहार की एक मंडी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक इन्फ्लुएंसर सब्जी विक्रेताओं से कद्दू की कीमत पूछता दिख रहा है। दुकानदार इसका भाव 250 रुपये किलो बताते हैं।
छठ से पहले क्यों महंगा हुआ कद्दू?
दरअसल, छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के दिन कद्दू-भात के प्रसाद से होती है। इस दिन व्रती स्नान के बाद शुद्ध और सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं। परंपरा के अनुसार, नहाय-खाय पर चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी बनाई जाती है। यही वजह है कि इस दिन कद्दू की मांग काफी बढ़ जाती है।
बिहार में छठ की खास तैयारियों के बीच लगभग हर घर में कद्दू की सब्जी बनाई जाती है। ऐसे में नहाय-खाय से एक-दो दिन पहले ही मंडियों में इसकी खरीदारी तेज हो जाती है। मांग बढ़ने की वजह से कद्दू के दाम भी अचानक उछाल मारने लगते हैं।
प्रेमिका को बाइक की टंकी पर बैठाकर युवक ने किया खतरनाक स्टंट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
30 रुपये से सीधे 250 रुपये किलो पहुंचा भाव!
आम दिनों में बाजार में कद्दू 20 से 30 रुपये किलो तक आसानी से मिल जाता है। लेकिन छठ नजदीक आते ही इसकी कीमत 100 रुपये किलो के पार पहुंच जाती है। इस बार तो कुछ मंडियों में कद्दू 250 रुपये किलो तक बिकने का दावा किया जा रहा है।
सिर्फ 140 रुपये में पंखा बनेगा एयर प्यूरीफायर, छात्रों का अनोखा जुगाड़ हुआ वायरल, मिल चुका है ये अवॉर्ड
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भी कद्दू की आसमान छूती कीमतों को लेकर लोग हैरानी जता रहे हैं। छठ के इस खास प्रसाद की मांग इतनी ज्यादा है कि पर्व से ठीक पहले कद्दू आम सब्जियों की तुलना में कहीं ज्यादा महंगा हो गया है।