सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो
आज के बदलते दौर में कैब सर्विसेज ने हमारे जीवन को काफी आसान बना दिया है। लोगों के सफर को बेहद आसान बना दिया है। लोकल ट्रांसपोर्ट की भीड़ और ट्रैफिक की झंझट से बचने के लिए लोग कैब बुक कर लेते हैं, ताकि बिना किसी परेशानी के अपनी मंजिल तक पहुंच सकें। लेकिन हाल ही में, एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे देख हर किसी की हंसी छूट जा रही है।
'शिन-चैन' कार्टून देखते पकड़ा गया कैब ड्राइवर
हाल ही में, एक कैब ड्राइवर का पोस्ट सामने आया है, जिसे रैडिट पर पोस्ट किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि एक कैब में पैसेंजर और ड्राइवर बैठे होते हैं। अचानक से पैसेंजर का ध्यान ड्राइवर की तरफ जाता है और उसे यह समझ आता है कि ड्राइवर का ध्यान सड़क पर नहीं बल्कि मोबाइल फोन पर है। जब पास से देखा तो ड्राइवर ने स्टीयरिंग वील पर अपना फोन सेट किया था और गूगल मैप की जगह 'शिन-चैन' कार्टून देख रहा था और इसका मजा ले रहा था।
लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोगों ने इस वीडियो पर अपनी ढेर सारी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, "चलो अच्छा हुआ कि सिर्फ शिन-चैन देख रहा था, कुछ और नहीं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या आपको इस बात से डर नहीं लगा कि आपकी कैब ऐसे चलाई जा रही थी?" वहीं, एक और यूजर ने लिखा, "भाई साहब, अपने अंदर के बच्चे को जिंदा रखते हुए बड़ा बनने की कोशिश कर रहा है।"
वीडियो देख भड़के कई यूजर्स
हालांकि, कई लोगों को यह थोड़ा खतरनाक भी लगा। कुछ और यूजर्स का कहना है कि सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त इस तरह से कार्टून देखना वाकई में काफी खतरनाक हो सकता है। इससे एक्सीडेंट का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।