मौलाना ने बताया बिजली बिल कम करने का ऐसा ट्रिक
- फोटो : इंस्टाग्राम @apniisp
गर्मी का मौसम हैरान कर देने वाला होता है। इस बार भारत में गर्मी बहुत ही जल्दी आ गई है। होली के त्योहार से पहले ही गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च का महीना अभी आधा ही बीता है, लेकिन सूरज ने जैसे पूरे जोश के साथ आग बरसानी शुरू कर दी है। घरों में पंखे और कूलर पूरे दिन चल रहे हैं, और अगले महीने से एयर कंडीशनर भी अपनी फुल स्पीड पर होंगे। भले ही इन सब सुविधाओं से आपको राहत मिलती है, लेकिन इसके साथ ही एक बड़ा सिरदर्द बिजली का बिल भी होता है। गर्मियों में बिजली का बिल देखकर हालत खस्ता हो जाती है। हालांकि, अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इसका हल निकाला गया है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
दरअसल, हाल ही में, एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के एक मौलाना ने बिजली के बिल को कम करने का गारंटीड नुस्खा बताया है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। एक पाकिस्तानी निजी चैनल पर चलने वाले शो के दौरान, कराची की एक महिला ने मौलाना से फोन पर सवाल किया। महिला का दर्द यही था कि बिजली का बिल बहुत ज्यादा आ रहा है, कोई हल बताइए?
मौलाना के जवाब ने किया हैरान
अब मौलाना साहब का जवाब सुनकर हर कोई हैरान भी हुआ और हंस भी पड़ा। उन्होंने बड़े ही आत्मविश्वास से कहा कि अगर महिला बिजली के मीटर पर उंगली से 'जम-जम' लिख दे, तो उसका बिजली बिल अपने आप कम हो जाएगा, लेकिन ध्यान रहे। इस मंत्र को असरदार बनाने के लिए इसे महीने में दो बार करना जरूरी है।
लोगों की मिल रही है ऐसी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस पर खूब मजे ले रहे हैं। इस वीडियो ने अब तक 60 लाख से भी ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं, और डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। लोगों ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "इस नुस्खे की खबर सुनते ही बिजली विभाग के अफसरों के होश उड़ गए होंगे।" दूसरे यूजर ने लिखा, "भाई, यह टोटका सिर्फ पाकिस्तान में ही चलता है या भारत में भी आजमाया जा सकता है?" एक औ यूजर ने लिखा, "मैंने भी मीटर पर ‘जम-जम’ लिख दिया था, लेकिन अब मेरा मीटर और भी धीमा हो गया। ऊपर से बिजली विभाग ने जुर्माना भी ठोक दिया। अब कोई ऐसा वजीफा बता दो जिससे जुर्माना माफ हो जाए।"