हर कसी की चाहत होती है कि वो लंबे समय तक जीवित रहे। इसके लिए वो तरह-तरह उपाय करता और अपनी सेहत पर ध्यान देता है। लेकिन एक शख्स ने अमर होने के लिए कुछ ऐसा किया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। इस शख्स का नाम ब्रायन जॉनसन है, जो अमेरिका का एक अरबपति शख्स है।
ब्रायन जॉनसन अपने जीवन का अधिकतर समय उन कामों में लगाते हैं,जिसके बारे में जानकर लोगों को अजीब लग सकता है। वह सुबह चार बजे तक उठ जाते हैं और 11 बजे तक खाना खा लेते हैं। इसके बाद वो रात 8 बजे सोने के लिए चले जाते हैं। वह हर दिन कई तरह की 100 गोलियों का सेवन करते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के पीरियड्स का खून फ्रीजर में इकट्ठा कर रहे हैं। वह यह सभी टोटके या कोशिश उम्र बढ़ने की गति को धीमा करने के लिए कर रहे हैं। उनका मकसद मौत को चकमा देना है और अमर होना है।
अमेरिकी अरबपति और टेक एंटरप्रेन्योर ब्रायन जॉनसन ने अपने जीवन का मकसद मौत को मात देना बना लिया है। 48 साल के जॉनसन में दुनिया में सबसे स्वस्थ रहने का जुनून है। वह अपनी बायोलॉजिकल उम्र के विपरीत हमेशा जिंदा रहने की अजीब कोशिश में लगे हुए हैं। जॉनसन खान-पान को लेकर बेहद अनुशासित रहते हैं। हर दिन वो दर्जनों उत्पाद का सेवन करते हैं और हर मुमकिन बायोमार्कर को मापते हैं। उनका मानना है कि वो सबसे अधिक बायोलॉजिकली मापे गए इंसान हैं।
वायरल वीडियो: गुजर चुकी मां की याद में भर आईं बुजुर्ग की आंखें, सुनाया बचपन का प्यारा किस्सा और वो नाम
क्यों फ्रीजर में रखे हैं पीरियड्स के खून?
ब्रायन फ्रीजर में गर्लफ्रेंड का पीरियड्स का खून रखते हैं। जॉनसन ने सोशल मीडिया पर अपनी 30 वर्षी गर्लफ्रेंड केट टोलो की तस्वीर शेयर की थी और लिखा कि केट के पीरियड्स का खून मेरे -80°C वाले फ्रीजर में है। जॉनसन ने कुछ साल पहले उन्होंने भाई के प्लाज्मा का एक लीटर अपने शरीर में चढ़वाने की जानकारी दी थी।
अब सवाल है कि जॉनसन फ्रीजर में रखे पीरियड्स के खून क्या करेंगे? जॉनसन ने सोशल मीडिया पर बताया कि पीरियड्स का खून काफी महंगा है और इसका पूरा इस्तेमाल नहीं होता। यह बिना सर्जरी के गर्भाशय को देखने का तरीका है। गर्लफ्रेंड टोलो और जॉनसन का मकसद यह जानना है कि इस खून से एंडोक्राइन सिस्टम पर असर डालने से माइक्रोप्लास्टिक्स तक पर क्या प्रभाव होता है। उन्होंने केट इस प्रयोग में शामिल हैं।
50 साल बाद पुराने क्लासमेट्स फिर बने स्कूल के बच्चे, यूनिफॉर्म और गले में बोतल के साथ लौटा बचपन
जॉनसन ने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड अपने पीरियड्स साइकल से संबंधित एक करोड़ चार लाख डेटा पॉइंट इकट्ठा कर रही हैं, जिसे वह महिलाओं की सेहत के लिए दुनिया का अपनी तरह की पहली कोशिश बताता है। इस सभी की निगरानी 12 लोगों की मेडिकल टीम कर रही है। जॉनसन ने कहा कि वह जल्द ही इस बारे में ज्यादा जानकारी साझा करेंगे।
क्या असल जिंदगी में सच हो सकती है जॉम्बी वाली कहानी? वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला जवाब
कई विशेषज्ञों का कहना है कि ब्रायन जॉनसन की बढ़ती उम्र रोकने और मौत को टालने की कोशिश बकवास है। विशेषज्ञ अल-खलीली कहते हैं कि हमेशा जिंदा रहने की उनकी चाहत तमाम कोशिशों के बाद भी पूरा होना संभव नहीं है।