फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग में हुई कपल के बीच फाइट का वीडियो वायरल

Thu, 09 Jun 2016 02:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : from video
विज्ञापन
एक चौंकाने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। कार पार्किंग में लड़का-लड़की पहले आपस में बहस करते हैं, इस बीच लड़की लड़के को लगातार पंच मारती रहती है। लेकिन इस लड़ाई का अंत लड़के के जोरदार पंच के साथ होता है। दरअसल इस वीडियो को रूस के येकातेरिनबर्ग कार पार्किंग में ऊपर से बनाया गया है। 
विज्ञापन


वीडियो में साफ देखा व सुना जा सकता है कि लड़की जोर-जोर से चिल्लाकर लड़के को गाली दे रही है। लड़की पहले लड़के के सिर पर कई बार पंच मारती है, इससे पहले कि लड़का लड़की को गले लगाकर मामला शान्त करने की कोशिश करे लड़की लात मारना शुरू कर देती है।

लड़की कार का दरवाजा खोलकर अंदर जाने को होती है कि तभी लड़का अचानाक आकर लड़की को जोर का धक्का देकर कार से दूर कर देता है। और गले लगा कर कार से दूर ले आता। एक बार को लगता है कि अब इन दोनों के बीच मामला शान्त होने वाला है कि तभी लड़का लड़की को जोर से कई बार मुक्के मारता है। लड़के के जोरदार मुक्के लगने से लड़की जमीन पर गिर जाती है तभी वहां एक दूसरी औरत आती है उस औरत की आवाज सुन सकते हैं वो लड़की को बचाते हुए कहती हैं 'वो दर्द में है।'
विज्ञापन


लड़का उस लड़की को बेरहमी से उठाता है, लेकिन लड़की दर्द के कारण उठ नहीं पाती है और फिर गिर जाती है। अंत में लड़की की आवाज सुन सकते हो वो कहती है, 'मुझसे दूर रहो, मुझे छुओ मत।' हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि इन कपल के बीच झगड़ा क्यों हुआ था, और ना ही इस घटना में पुलिस के शामिल होने की कोई पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें