फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: ब्रिटिश व्लॉगर ने नगालैंड में चखी मकड़ी, रिएक्शन हुआ वायरल, स्थानीय फूड कल्चर पर छिड़ गई बहस

Sat, 06 Dec 2025 12:49 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: ब्रिटिश व्लॉगर एलेक्स ने नगालैंड की यात्रा के दौरान स्थानीय व्यंजन ‘मकड़ी’ चखी। उनका रिएक्शन देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पर नागालैंड के लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दीं।
विज्ञापन
विदेशी व्लॉगर ने चख ली मकड़ी - फोटो : इंस्टाग्रामalexwandersyt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगालैंड की सड़कों पर घूमते हुए लोग अक्सर ऐसे खाने की चीजें देखते हैं, जिन्हें देखकर पहली बार में हैरानी होती है। विदेशी ट्रैवलर्स और व्लॉगर्स भी यहां के अनोखे खाने को ट्राई करने में पीछे नहीं हटते। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ब्रिटिश व्लॉगर एलेक्स वॉन्डर्स ने नगालैंड में मकड़ी खाने का अनोखा अनुभव लिया। उनका रिएक्शन देखने वालों के लिए चौंकाने वाला और मजेदार दोनों रहा। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एलेक्स वॉन्डर्स, जो ब्रिटेन के ट्रैवल व्लॉगर हैं, इस समय नॉर्थ ईस्ट इंडिया की यात्रा पर हैं। उन्होंने नगालैंड में एक कटोरी में रखी काली मकड़ी देखी और मजाकिया अंदाज में कहा कि यह उन्हें भारतीय नमकीन ‘सेव’ जैसी लग रही है। उन्होंने बिना हिचकिचाहट इसे चख लिया। लेकिन जैसे ही मकड़ी उनके मुंह में गई, उनके चेहरे के भाव बदल गए। यह पल वीडियो में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।
 




विदेशी व्लॉगर ने चख ली मकड़ी
वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोग और सोशल मीडिया यूजर्स अपने रिएक्शन देने लगे। कई लोग बता रहे थे कि वे खुद नागा होने के बावजूद कभी इसे नहीं खाएंगे। कुछ ने सुझाव दिया कि मकड़ी को डीप फ्राई करके टमाटर सॉस के साथ खाना या पैरों को अलग करके चटनी बनाना एक बेहतर तरीका हो सकता है। वहीं कुछ लोग नाराज भी हुए कि एलेक्स ने इसकी तुलना ‘सेव’ से कर दी।
विज्ञापन


विदेशी व्लॉगर को पसंद आया ये फूड आइटम
इस वीडियो ने नगालैंड के पारंपरिक खाने पर भी चर्चा शुरू कर दी। वहां की कुछ जनजातियों में मकड़ी और अन्य कीट-पतंगों को खाने की परंपरा रही है। यह वहां की संस्कृति और खानपान का हिस्सा है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि हर नागा व्यक्ति इसे खाता है। यह पूरी तरह से व्यक्तिगत पसंद का मामला है। कुछ लोग इसे पसंद करते हैं, जबकि कुछ नहीं। एलेक्स का यह वीडियो दिखाता है कि अलग-अलग संस्कृति और परंपराओं में खाने की चीजें कितनी अलग और विविध हो सकती हैं। विदेशी यात्रियों के लिए यह अनुभव रोमांचक और कभी-कभी डरावना भी साबित होता है। उनके रिएक्शन ने यह साफ कर दिया कि सांस्कृतिक विविधता में खाना सिर्फ स्वाद नहीं बल्कि एक नया अनुभव भी होता है। वीडियो में एलेक्स की हिम्मत और खुलेपन ने यह साबित कर दिया कि नए अनुभव लेने में ट्रैवलर्स पीछे नहीं हटते। साथ ही यह वीडियो नागालैंड के अनोखे खानपान को सोशल मीडिया पर लोगों तक पहुंचाने का एक जरिया भी बन गया। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें