फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल के बेटे की मां ने 200 से ज्यादा लोगों को किया डेट, नहीं पसंद आया कोई तो कुत्ते से कर ली शादी

Thu, 01 Aug 2019 02:24 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मॉडल एलिजाबेथ होड ने कुत्ते से की शादी - फोटो : Social media
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इसके वायरल होने के पीछे एक हैरान करने वाली वजह भी है। दरअसल, 49 वर्षीय एक पूर्व स्विमसूट मॉडल एलिजाबेथ होड ने अपने कुत्ते से ही शादी कर ली है, जिसकी उम्र छह साल है। खास बात ये है कि इस शादी को दुनियाभर के लोगों ने देखा, क्योंकि ब्रिटेन के मशहूर टीवी शो 'द मॉर्निंग' ने इसका लाइव टेलीकास्ट किया। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलिजाबेथ होड के कई हस्तियों से संबंध रहे हैं। इसके अलावा बताया जा रहा है कि पिछले कुछ सालों में उन्होंने 200 से भी ज्यादा लोगों को डेट किया है, लेकिन उन्हें उनका सच्चा प्यार नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अपने कुत्ते को ही अपना हमसफर बना लिया। 

जानकारी के मुताबिक, मॉडल एलिजाबेथ का एक 25 साल का बेटा भी है। उनका कहना है कि अब उन्हें किसी पुरुष की जरूरत नहीं है, अब वो अपनी पूरी जिंदगी अपने कुत्ते लोगन के साथ ही बिताएंगी। 
विज्ञापन

'द मॉर्निंग' ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एलिजाबेथ की शादी का वीडियो शेयर किया है, जिसे अब तक चार लाख 86 हजार बार देखा जा चुका है। इसके अलावा वीडियो पर पांच हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और 1700 से ज्यादा लोग वीडियो को रिट्वीट कर चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें