फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेज पर दुल्हन ने पहले नोट को चूमा, फिर समेटने लगी पैसे, शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Thu, 26 Nov 2026 06:02 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे है। इस दौरान कुछ लोग पैसे लुटाते हैं और फिर कुछ ऐसा करती है कि वीडियो वायरल हो जाता है। 
विज्ञापन
स्टेज पर दुल्हन ने पहले नोट को चूमा, फिर समेटने लगी पैसे - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादियों का सीजन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कहीं दूल्हा-दुल्हन की मजेदार नोकझोंक लोगों का ध्यान खींच रही है, तो कहीं बारातियों के अनोखे अंदाज और शादी की रस्में चर्चा में हैं। इस बीच एक शादी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दुल्हन ने कुछ ऐसा किया है, जिसने सभी का दिल जीत लिया है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे दिख रहे हैं। इसी दौरान दूल्हे के कुछ दोस्त स्टेज के पीछे से नोटों की गड्डियां उड़ाने लगते हैं। देखते ही देखते स्टेज पर चारों तरफ नोट बिखर जाते हैं। वहां मौजूद लोग इस नजारे को देखकर काफी उत्साहित दिखाई देते हैं।

इसी दौरान दुल्हन की नजर जमीन पर बिखरे नोटों पर पड़ती है। वह सबसे पहले एक नोट उठाती है और उसे प्यार से चूमती है। इसके बाद वह स्टेज पर बिखरे बाकी नोटों को भी समेटने लगती है। दुल्हन का यह अनोखा अंदाज कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन




वीडियो: 'पंचायत' की शूटिंग खत्म होते ही मेकर्स ने छोड़ा गंदगी का ढेर? वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल

दुल्हन के अंदाज ने जीता लोगों का दिल

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग दुल्हन के इस व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि पैसे की अहमियत समझना और उनका सम्मान करना अच्छी बात है। वहीं, कुछ लोगों को दुल्हन का यह मासूम और सादगी भरा अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

पलक झपकते ही समुद्र में समा गए शख्स-कुत्ता, फिर हुआ चमत्कार और ऐसे बची जान

आमतौर पर शादी समारोहों में नोट उड़ाने की रस्म देखने को मिलती है, लेकिन इस वीडियो में दुल्हन का नोट को चूमकर उठाना लोगों के लिए खास बन गया। यही वजह है कि शादी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। लोग दुल्हन की तारीफ कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें