फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मटक-मटककर नाच रहा था दूल्हा, तभी दुल्हन ने उतारी चप्पल और फिर..., वायरल वीडियो देखकर लोग हैरान

Wed, 13 Aug 2025 01:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Bride Groom Viral Video: वायरल वीडियो में बताया गया है कि दूल्हा भारतीय है और दुल्हन अफ्रीका की है। दूल्हा और दुल्हन का यह जबरदस्त डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मटक-मटककर नाच रहा था दूल्हा, तभी दुल्हन ने उतारी चप्पल और फिर... - फोटो : Instagram/makeup_bysaima
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bride Groom Viral Video: शादी में दूल्हे के दोस्त से लेकर परिजन तक डांस करते हैं। वर्तमान समय में दूल्हा और दुल्हन भी डांस करते हैं। सोशल मीडिया पर शादी के डांस के वीडियो जमकर वायरल होते हैं। इनमें कई बेहद मजेदार वीडियो होते हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में बताया गया है कि दूल्हा भारतीय है और दुल्हन अफ्रीका की है। दूल्हा और दुल्हन का यह जबरदस्त डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हे ने क्रीम और लाल रंग की शेरवानी पहनी और लाल रंग का ही दुपट्टा लिया है, तो वहीं दुल्हन ने क्रीम कलर का लहंगा पहना हुआ है। दोनों ढोल की ताल डांस कर रहे हैं। 

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर makeup_bysaima नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें एक दूल्हा ढोल की ताल पर ठुमक-ठुमककर नाच रहा है। नाचते-नाचते वो अपनी दुल्हन की तरफ बढ़ता है और उसे भी डांस करने का इशारा करता है। इसके बाद दुल्हन भी धीरे-धीरे थिरकना शुरू करती है।
विज्ञापन

 


Viral Video: कानपुर के एक ढाबे की तंदूरी में से निकली छिपकली, ग्राहक का उल्टी कर के हुआ बुरा हाल, लगा ताला

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि ढोल की ताल काफी तेज थी। इसलिए दुल्हन अपना चप्पल उतारती है और पूरे जोश में दूल्हे के साथ डांस करता शुरू कर देती है। वह अपनी कमर इस कदर घुमाती है कि वहां खड़े लोग और यहां तक की दूल्हा भी एक पल के लिए हैरान हो जाता है। इस वीडियो ने यूजर्स को हैरान कर दिया है। 

Viral Video: लंबे समय से बॉयफ्रेंड के साथ किराया देकर रहती थी लड़की, बाद में पता चला लड़का ही था मकान मालिक

वायरल वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, तो वहीं 40 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि दुल्हन ने शानदार डांस किया है। लोगों ने दोनों के डांस की तारीफ की है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें