फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: फायर गन के साथ एंट्री कर रहे थे दूल्हा-दुल्हन, तभी हुआ धमाका और लड़के की पगड़ी में लग गई आग

Thu, 22 May 2025 05:49 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Wedding Viral Video: आजकल कई शादियों में दूल्हा-दुल्हन को कोल्ड फायर गन पकड़ाकर एंट्री करवाई जाती है। वे इन गनों को फायर करते हुए मंच की ओर बढ़ते हैं या किसी खास जगह पर खड़े होकर शोबाजी करते हैं। एक वायरल वीडियो में भी यही नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
शादी में हुआ बड़ा हादसा - फोटो : एक्स@gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसे ही शादियों का सीजन आता है, सोशल मीडिया पर शादी के रील्स और वीडियोज तेजी से वायरल होने लगते हैं। कई वीडियोज इमोशनल होते हैं तो कई इतने ज्यादा मनोरंजक होते हैं कि हम भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। हालांकि, आप भी यह बात मानते होंगे कि आज के दौर में शादियां अब सिर्फ एक रस्म नहीं रह गई हैं, बल्कि वे दिखावे और ट्रेंड का हिस्सा बनती जा रही हैं। सोशल मीडिया पर कोई कपल अपनी शादी में कोई नया तरीका अपनाता है और फिर बाकी लोग उसी को दोहराने लगते हैं। हर कुछ समय में कोई नया ट्रेंड सामने आता है, और लोग उसे फॉलो करने की दौड़ में शामिल हो जाते हैं। अगर आप सोशल मीडिया पर हैं तो आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे होंगे, जहां इस ट्रेंड को अपनाने के चक्कर में लोग अनजाने में खतरे को न्योता दे बैठते हैं। हाल ही में ऐसी ही एक घटना सामने आई है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आजकल कई शादियों में दूल्हा-दुल्हन को कोल्ड फायर गन पकड़ाकर एंट्री करवाई जाती है। वे इन गनों को फायर करते हुए मंच की ओर बढ़ते हैं या किसी खास जगह पर खड़े होकर शोबाजी करते हैं। एक वायरल वीडियो में भी यही नजारा देखने को मिला। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन एक कार की छत से बाहर निकलकर कोल्ड फायर गन चला रहे हैं। लेकिन अचानक दुल्हन के हाथ में मौजूद कोल्ड फायर गन फट जाती है।


 
दूल्हे की पगड़ी में लग जाती है आग
इस विस्फोट के कारण दूल्हे की पगड़ी में आग लग जाती है, लेकिन वह खुद इससे बेखबर नजर आता है और अब भी उसी तामझाम में व्यस्त रहता है। वहां मौजूद लोग जैसे ही आग को देखते हैं, तुरंत दौड़कर आग बुझाते हैं और स्थिति को काबू में लाते हैं।
विज्ञापन


यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा और इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “गजब नौटंकी रहती है आजकल की शादियों में।” दूसरे ने लिखा, “अब शादी का मतलब शादी नहीं, सिर्फ दिखावा है।” किसी ने इसे “खतरनाक” बताया, तो एक और कमेंट आया, “बच गए वरना हो जाता कल्याण।” यह पूरी घटना एक अहम सवाल उठाती है कि क्या हम सोशल मीडिया पर दिखने वाले ट्रेंड को बिना सोचे-समझे अपनाकर खुद को और दूसरों को खतरे में डाल रहे हैं?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें