क्यों मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा काटते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
Zara Hatke: ब्राजील ने मच्छरों की सुपर फैक्ट्री खोली है। यहां पर हर हफ्ते करोड़ों मच्छर पैदा हो रहे हैं। हालांकि, यह अच्छे मच्छर हैं। देश के कुरितिबा शहर में दुनिया की सबसे बड़ी मच्छर बायोफैक्ट्री खोली गई है। इस फैक्ट्री में वोल्बैकिया बैक्टीरिया से संक्रमित मच्छरों को तैयार किया जाता है, जो डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ेंगे। इस फैक्ट्री में पैदा हुए मच्छर 1.4 करोड़ लोगों को डेंगू, जिका और चिकनगुनिया से बचाएंगे।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, हर वर्ष करोड़ों लोग डेंगू से संक्रमित होते हैं। ब्राजील में 2024 सबसे खराब साल था। यहां पर डेंगू 65 लाख मामले सामने आए थे और 6297 लोगों की इस मच्छर के काटने से मौत हो गई थी। Aedes aegypti मच्छर के काटने से यह बीमारी फैलती है। पारंपरिक तरीके जैसे कीटनाशक स्प्रे से नियंत्रण नहीं हो पाया, तो 2014 से वर्ल्ड मॉस्किटो प्रोग्राम (WMP) ने वोल्बैकिया तरीका शुरू किया।
वोल्बैकिया एक प्राकृतिक बैक्टीरिया है। यह 60 फीसदी से ज्यादा कीड़ों में मिलता है। यह मच्छरों के अंदर वायरस को बढ़ने नहीं देता। फैक्ट्री के लैब में पैदा किए गए संक्रमित मच्छरों को खुले में छोड़ दिया जाता है। यह जंगली मच्छरों के साथ प्रजनन करते हैं और बैक्टीरिया को अगली पीढ़ी में पहुंचाता है और वायरस फैलना बंद हो जाता है। इस अनोखे और वैज्ञानिक तरीके से लगभग 1.4 करोड़ लोग इन जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रह पाएंगे।
Viral Video: शख्स ने देसी पलंग को ही बना डाला कार और परिवार को घुमाया, देसी जुगाड़ देख लोगों ने पकड़ा माथा
काफी हुआ सुधार
ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आठ शहरों में इस उपाया से 50 लाख लोगों को बचाया है। नाइतेरोई शहर में डेंगू के 69 फीसदी केस कम हो गए हैं। चिकनगुनिया और जिका के मामलों में भी काफी कमी आई है।
Mysterious Temple: कहां है नर्क का दरवाजा? पास जाते ही इंसानों की हो जाती है मौत, रहस्य जानकर उड़ जाएंगे होश
फैक्ट्री ने किया कमाल
फैक्ट्री 19 जुलाई को खोली गई थी। यह WMP, Oswaldo Cruz Foundation और Institute of Molecular Biology of Parana का संयुक्त प्रोजेक्ट है। 3500 वर्ग मीटर क्षेत्र में 70 कर्मचारी काम करते हैं। यहां पर हर हफ्ते 10 करोड़ मच्छरों के अंडे तैयार किए जाते हैं। ऑटोमेशन मशीनें अंडों को संक्रमित करती हैं, जिसके बाद विशेष गाड़ियों से हॉटस्पॉट में छोड़ा जाता है।