फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर दौड़ती दिखी 6 टायर वाली बाइक, वीडियो देख लोगों ने पकड़ लिया सिर

Mon, 14 Sep 2026 02:26 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक अनोखी बाइक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का 6 टायर वाली बाइक चलाता हुआ नजर आ रहा है।  
विज्ञापन
6 टायर वाली बाइक चलाता शख्स - फोटो : @rahul225234
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

6 टायर वाली मोटरसाइकिल का वायरल वीडियो: आपने मौत के कुएं, सर्कस या फिल्मों में कई तरह की अनोखी और हैरान कर देने वाली बाइक्स देखी होंगी। इन बाइक्स का डिजाइन आम मोटरसाइकिलों से बिल्कुल अलग होता है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता है। खासकर स्टंट और मनोरंजन के लिए बनाई गई ऐसी बाइक्स अपने अजीबोगरीब आकार और फीचर्स की वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक अनोखी बाइक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का 6 टायर वाली बाइक चलाता हुआ नजर आ रहा है।  

विज्ञापन



वायरल वीडियो: फुटपाथ पर सजा नन्हा सा पंडाल, गरीबी के बीच बच्चे की बप्पा के प्रति भक्ति ने छू लिया लोगों का दिल



सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में एक युवक 6 टायर वाली बाइक चलाता हुआ दिखाई देता है। असल में बाइक के साथ एक अनोखी कारीगरी की गई है। देखने में यह किसी फिल्मी सीन जैसा दिखाई पड़ता है। लेकिन यह वीडियो असली है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि वह इतनी ऊंचाई पर से बाइक का बैलेंस बना कैसे रहा है। 

विज्ञापन



देखें वीडियो 

वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

6 टायर वाली बाइक चलाते युवक के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- कभी चलाई आप लोगों ने 6 टायर वाली बाइक, बहुत दिमाग लगाकर बनाया है। वीडियो को अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं तो वहीं सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो देख यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा-  माफ करना लेकिन इसे दिमाग लगाकर नहीं बल्कि बहुत टायर लगाकर बनाया गया है। वहीं कुछ यूजर्स इसे खतरनाक बोल रहे हैं। 


घर के बाहर खेल रही बच्ची पर गाय ने किया हमला, सींग पकड़कर मां बनी ढाल, देखें वीडियो


वायरल वीडियो: थके कैब ड्राइवर के लिए यात्री ने संभाली स्टीयरिंग, एक छोटी-सी मदद ने जीता इंटरनेट का दिल



इतनी ऊंचाई पर कैसे संभाल रहा बाइक?

हैरान करने वाली बात यह है कि युवक इतनी ऊंचाई पर बाइक का बैलेंस कैसे बनाए हुए है। वह सड़क पर इस बाइक को बिल्कुल ऐसे चलाता नजर आता है, जैसे यह कोई सामान्य मोटरसाइकिल हो। यही वजह है कि यह नजारा देखने में किसी अजूबे से कम नहीं लगता। वीडियो को गौर से देखने पर मन में कई सवाल उठते हैं। आखिर युवक इस बाइक पर बैठता कैसे होगा? बाइक रुकने के बाद इसका संतुलन कैसे बना रहता होगा? क्योंकि बाइक की ऊंचाई इतनी ज्यादा है कि रुकने पर सवार के पैर आसानी से जमीन तक नहीं पहुंच पाएंगे। ऐसे में बाइक को रोकते समय उसके गिरने का खतरा भी बना रहता होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें